back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CG Election: विधानसभा चुनाव में हो रहा अजब-गजब खेल! पति अपने लिए मांग रहा वोट तो वहीं पत्नी कांग्रेस के साथ

Korba: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनावी प्रचार तेज़ होते जा रहा है। कटघोरा विधानसभा के बांकीमोंगरा में कांग्रेस की चुनावी आमसभा थी।

कोरबा, हि.स.। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनावी प्रचार तेज़ होते जा रहा है। कटघोरा विधानसभा के बांकीमोंगरा में कांग्रेस की चुनावी आमसभा थी। इस चुनावी सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश अध्यक्ष राकेश बैज तथा छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा कटघोरा विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी पुरुषोत्तम कंवर की चुनावी सभा में प्रचार करने पहुंचे थे।

सबसे मज़े की बात यह है कि जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर मंच से पाली तानाखार विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए वोट करने की अपील कर रही है, वहीं इनके पति छत्रपाल सिंह कंवर इसी विधानसभा से जनता कांग्रेस पार्टी से बतौर विधानसभा प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है।

जनता से वोट देने की अपील

अतिथियों के आने से पहले कांग्रेस नेता कांग्रेस की जीत के लिए वोट मांग रहे थे। इस दौरान मंच पर मौजूद कोरबा जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर जब अपना पक्ष रखने माइक के पास पहुंची तो सबसे पहले कांग्रेस सरकार की खूबियां गिनाती रही, फिर अंत में वे माइक से पाली तानाखार विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार को जिताने जनता से वोट देने की अपील कर रही है।

पति-पत्नी के बीच राजनीति

सबसे मजे की बात यह है कि जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर मंच से पाली तानाखार विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए वोट करने की अपील कर रही है, वहीं इनके पति छत्रपाल सिंह कंवर इसी विधानसभा से जनता कांग्रेस पार्टी से विधानसभा प्रत्याशी बतौर चुनाव लड़ रहे है।

कांग्रेस VS जनता कांग्रेस पार्टी

छत्रपाल सिंह कंवर कांग्रेस समर्थित नेता थे। लेकिन पाली तानाखार विधानसभा से कांग्रेस से चुनाव लड़ने की दावेदारी की थी, लेकिन कांग्रेस द्वारा इन्हें टिकट नहीं दिया गया। पाली तानाखार विधानसभा से महिला कांग्रेस प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया। टिकट न मिलने पर कांग्रेस पार्टी से बगावत करते हुए छत्रपाल सिंह कंवर जनता कांग्रेस में शामिल हो गए। जनता कांग्रेस पार्टी ने पाली तानाखार विधानसभा से उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है। इसी विधानसभा से पत्नी कांग्रेस के लिए वोट की अपील कर रहीं है वही इसी विधानसभा से पति जनता कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Chhattisgarh: मोदी सरकार-1 में केंद्रीय मंत्री, अब मिला छत्तीसगढ़ के CM का पदभार; जानें कौन हैं विष्‍णुदेव साय

रायपुर, रफ्तार डेस्क। भाजपा को तीनो राज्यों में पूर्ण बहुमत मिलने के बाद भी मुख्यमंत्री का चेहरा चुनने में काफी मशक़्क़त करनी पड़ रही...
spot_img

Latest Stories

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...