back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Indian Railways: यात्रीगंण ध्यान दें! मुंबई-मंगलुरु-करमाली के बीच WR चलाएगी 16 स्पेशल ट्रेनें; यहां जाने डिटेल

Mumbai: मध्य रेल क्रिसमस और विंटर-2023 के दौरान यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मुंबई-मंगलुरु और मुंबई-करमाली के बीच 16 विशेष ट्रेनें चलाएगा।

मुंबई, हि. स.। मध्य रेल क्रिसमस और विंटर-2023 के दौरान यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मुंबई-मंगलुरु और मुंबई-करमाली के बीच 16 विशेष ट्रेनें चलाएगा। मध्य रेल के मुंबई मंडल से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, विवरण इस प्रकार हैं।

साप्ताहिक विशेष ट्रेन

मुंबई-मंगलुरु-मुंबई साप्ताहिक विशेष (4 सेवाएं): 01453 विशेष शुक्रवार, 22.12.2023 और 29.12.2023 (2 ट्रिप) को 22.15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई से रवाना होगी और अगले दिन 17.15 बजे मंगलुरु पहुंचेगी। इसी तरह 01454 विशेष शनिवार, 23.12.2023 और 30.12.2023 (2 ट्रिप) को 18.45 बजे मंगलुरु से रवाना होगी और अगले दिन 14.25 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई पहुंचेगी। इन ट्रेनों में एक एसी-2 टियर, पांच एसी-3 टियर, 8 स्लीपर क्लास, 7 सामान्य द्वितीय श्रेणी (21 आईसीएफ कोच) की संरचना की गई है, जिसमें 2 लगेज कम गार्ड ब्रेक वैन शामिल हैं।

साप्ताहिक विशेष ट्रेनों में उपलब्ध श्रेणियां

मुंबई-मंगलुरु-मुंबई साप्ताहिक एसी विशेष (4 सेवाएं): 01155 विशेष मंगलवार, 26.12.2023 और 02.01.2024 (2 सेवाएं ) को 22.15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई से रवाना होगी और अगले दिन 17.15 बजे मंगलुरु पहुंचेगी। इसी प्रकार 01156 विशेष बुधवार, 27.12.2023 और 03.01.2024 (2 ट्रिप) को 18.45 बजे मंगलुरु से रवाना होगी और अगले दिन 14.25 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई पहुंचेगी।

इन ट्रेनों में एक एसी-फर्स्ट, तीन एसी-2 टियर, 15 एसी-3 टियर, एक पेंट्री कार और दो जेनरेटर कार (22 एलएचबी कोच) की संरचना की गई है। मुंबई-मंगलुरु दोनों ट्रेनों को ठाणे, पनवेल, रोहा, खेड़, चिपलून, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, वैभववाड़ी रोड, कंकावली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, करमाली, मडगांव, कैनाकोना, कारवार, कुमता, मुरुदेश्वर, भटकल, कुंडापुरा, उडुपी, सुरथकल और थोकुर स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।

साप्ताहिक विशेष ट्रेन

मुंबई-करमाली-मुंबई साप्ताहिक विशेष (4 सेवाएं): 01455 विशेष रविवार, 24.12.2023 और 31.12.2023 (2 सेवाएं) को 22.15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई से रवाना होगी और अगले दिन 11.15 बजे करमाली पहुंचेगी। इसी तरह 01456 विशेष सोमवार, 25.12.2023 और 01.01.2024 (2 ट्रिप) को 11.45 बजे करमाली से रवाना होगी और उसी दिन 23.45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई पहुंचेगी। इन ट्रेनों में एक एसी-2 टियर, पांच एसी-3 टियर, 8 स्लीपर क्लास, 7 जनरल सेकेंड क्लास की (21 आईसीएफ कोच) संरचना की गई है, जिसमें 2 लगेज कम गार्ड ब्रेक वैन शामिल हैं।

साप्ताहिक विशेष ट्रेन

मुंबई-करमाली-मुंबई साप्ताहिक एसी विशेष (4 सेवाएं): 01459 विशेष गुरुवार, 21.12.2023 और 28.12.2023 (2 सेवाएं ) को 22.15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई से रवाना होगी और अगले दिन 11.15 बजे करमाली पहुंचेगी। इसी प्रकार 01460 विशेष शुक्रवार, 22.12.2023 और 29.12.2023 (2 सेवाएं ) को 11.45 बजे करमाली से रवाना होगी और उसी दिन 23.45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई पहुंचेगी। इन ट्रेनों में एक एसी-फर्स्ट, तीन एसी-2 टियर, 15 एसी-3 टियर, एक पेंट्री कार और दो जेनरेटर कार (22 एलएचबी कोच) की संरचना की गई है। मुंबई-करमाली दोनों ट्रेनों को ठाणे, पनवेल, रोहा, खेड़, चिपलून, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कंकावली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड और थिविम स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।

यहां देखें जानकारी

विशेष ट्रेन संख्या 01453, 01155, 01455/01456 और 01459/01460 के लिए विशेष शुल्क पर बुकिंग 22.11.2023 को सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव एवं समय की विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵