back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईपीएल 2022: दिल्ली कैपिटल्स के शार्दुल ठाकुर बोले, सही दिशा में आगे बढ़ रही है टीम

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में चार मैचों में दो हार के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने कहा है कि टीम सही दिशा में आगे बढ़ रही है। अब तक चार मैचों में तीन विकेट लेकर बल्ले से अहम योगदान देने वाले 30 वर्षीय आलराउंडर ठाकुर ने कहा कि वह हर मैच में प्रभाव डालना चाहते हैं। ठाकुर ने कहा, टीम सही दिशा में आगे बढ़ रही है और हमारे मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने हमेशा हमें अपना स्वाभाविक मैच खेलने के लिए कहा है, चाहे स्थिति कैसी भी हो। वह हमारा समर्थन करते हैं। इसलिए हम हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं। ठाकुर ने टी20 में ऑलराउंडरों के महत्व के बारे में भी बताया, हमारी बल्लेबाजी लाइनअप काफी बड़ी है। जितने ज्यादा ऑलराउंडर होंगे, टी20 में किसी भी टीम के लिए उतना ही अच्छा होगा। अगर हम शीर्ष पर तेजी से विकेट खो देते हैं, तो 6,7 और 8 पर बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ियों की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। ऑलराउंडर ने कहा, टीम के भीतर का माहौल काफी अच्छा है। टीम में बहुत सारे युवा हैं और हम सभी दोस्त हैं, क्योंकि हम कुछ समय से एक साथ खेल रहे हैं। मैं अपने हर मैच में प्रभाव डालना पसंद करता हूं और इसलिए मैं बहुत सारी ऊर्जा के साथ खेलना चाहता हूं। ठाकुर ने एक क्रिकेटर के रूप में अपने मुख्य फोकस के बारे में भी बताया, मैं क्रिकेट खेलने का आनंद लेना चाहता हूं। मैंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है इसलिए मैं खुद को किसी भी तरह के दबाव में नहीं रखना चाहता। दिल्ली कैपिटल्स शनिवार, 16 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 के अपने अगले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भिड़ेगी। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने को है। 28 मार्च से आईपीएल का फीवर शुरु हो जाएगा जिसमें पहला मैच रॉयल...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...