back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Election: देर रात तक चली BJP सीईसी की बैठक, 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम पर लगेगी मुहर

New Delhi: पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाने के लिए शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक देर रात तक चली।

नई दिल्ली, हि.स.। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाने के लिए शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक देर रात तक चली। इन चुनावों में उम्मीदवारों के नामों पर सहमति लगभग बन गई है। जल्द ही भाजपा सभी उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी।

गुरुवार से ही इस संबंध में दिल्ली में कई बैठकों का दौर चल रहा है। गुरुवार देर रात तक पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ राज्यों के वरिष्ठ नेताओं की बैठक चली। शुक्रवार को भी बैठकों का दौर चलता रहा और करीब शाम सात बजे से एक बार फिर केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू हुई जो देर रात तक चली।

केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में ये नेता रहे शामिल

केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बी एस येदियुरप्पा, के. लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, देवेंद्र फडणवीस, ओम माथुर, नितिन पटेल, डी.के. अरुणा, सत्यनारायण जटिया और सर्बानंद सोनोवाल भी मौजूद रहे। इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष, राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राजस्थान के पार्टी अध्यक्ष सीपी जोशी, गजेन्द्र सिंह शेखावत, प्रह्लाद जोशी, शिवराज सिंह, रमन सिंह, वसुंधरा राजे सिंधिया, तेलंगाना के राज्य प्रभारी तरुण चुघ,अध्यक्ष जी किशन रेड्डी, बंदी संजय भी शामिल हुए।

इस प्रकार भाजपा ने सूची की जारी

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के 230 सीट में से भाजपा ने अबतक 4 सूची जारी करते हुए 136 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। मध्यप्रदेश में अपनी चौथी सूची में बीजेपी ने 3 केन्द्रीय मंत्रियों सहित 7 सांसदों को और राज्य के 25 मंत्रियों के नाम शामिल किये थे । वहीं, भाजपा ने छत्तीसगढ़ के लिए तीन लिस्ट में 90 में 86 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। छत्तीसगढ़ में अब सिर्फ चार नामों के घोषणा का इंतजार है। छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरण में चुनाव होने हैं।

राजस्थान के 200 विधानसभा सीटों पर में 25 नवंबर को चुनाव होने हैं जिसके लिए भाजपा ने 41 उम्मीदवारों की एक सूची जारी कर दी है जिसमें 7 सांसद के नाम भी शामिल हैं। 119 विधानसभा सीटों के साथ तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान है और भाजपा ने यहां अभी एक भी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है। मिजोरम के 40 विधानसभा सीट के लिए भाजपा ने अब तक 21 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है । मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान होना है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की सप्लाई को लेकर किसी भी तरह की कमी न हो, इसके लिए केंद्र...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...