back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्राइम वॉलीबॉल लीग से पहले खिलाड़ियों के स्वास्थ्य पर ध्यान : कोच दक्षिणमूर्ति

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। प्राइम वॉलीबॉल लीग महज एक सप्ताह दूर है, सात फ्रेंचाइजी में से प्रत्येक खिलाड़ी और कोच अपने प्रशिक्षण सत्र में पूरा जोर लगा रहे हैं। अहमदाबाद डिफेंडर्स के मुख्य कोच दक्षिणमूर्ति सुंदरसन और सज्जाद हुसैन मलिक ने कहा कि वे पांच फरवरी से हैदराबाद में शुरू होने वाले टूर्नामेंट से पहले खिलाड़ियों की शारीरिक फिटनेस में सुधार लाने और उनकी तकनीकों को सुधारने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। दक्षिणमूर्ति सुंदरसन ने कहा, रुपे प्राइम वॉलीबॉल लीग के लिए हमारी तैयारी अच्छी चल रही है। हम सोमवार से शनिवार तक सत्र आयोजित कर रहे हैं। रविवार खिलाड़ियों के लिए आराम का दिन है। हम ज्यादातर खिलाड़ियों की शारीरिक फिटनेस पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि खिलाड़ी स्वस्थ्य हैं। हमारे पास खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है, हमारी टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ी दोनों हैं। कोचिंग का सोलह साल का अनुभव रखने वाले मलिक ने कहा कि कोचिंग स्टाफ अहमदाबाद डिफेंडर्स से अच्छे परिणाम की उम्मीद कर रहा है। अहमदाबाद डिफेंडर्स टीम में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के योगदान के बारे में मलिक ने कहा, टूर्नामेंट में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों का योगदान अद्भुत है। हम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एशियाई देशों के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं, लेकिन रुपे प्राइम वॉलीबॉल लीग सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को आमंत्रित कर रही है। हमारे भारतीय खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के मानक से अवगत कराया जाएगा और हम उनसे नई रणनीति भी सीख सकते हैं। दक्षिणमूर्ति ने भारत में वॉलीबॉल के विकास में योगदान के लिए आयोजकों और फ्रेंचाइजी मालिकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, प्राइम वॉलीबॉल लीग हमारे भारतीय खिलाड़ियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ खेलने और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्टता हासिल करने का एक सुनहरा अवसर है। कोच ने कहा, मैं टूर्नामेंट के आयोजकों और फ्रेंचाइजी के मालिकों को भारतीय वॉलीबॉल के प्रचार में उनके योगदान के लिए धन्यवाद देता हूं। यह टूर्नामेंट हमारे खिलाड़ियों के लिए बहुत अच्छा मंच है। लीग में कुल 24 मैच होंगे। –आईएएनएस एचएमए/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर...

UP Board Result 2026: कॉपी जांच में देरी से लटका रिजल्ट, जानें कब आएंगे नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP...

Jamuria Seat पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानें किसके पक्ष में है सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Jamuria Seat विधानसभा...

Virat Kohli और Anushka Sharma ने किया Dhurandhar 2 का शानदार रिव्यू, शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) के...

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में वेज खाने में मीट मिलने पर बवाल, प्रशासन ने होटल को किया सील

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵