back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर की सगाई कल, परिवार और करीबी दोस्त होंगे रस्मों में शामिल

बॉलीवुड के कपूर परिवार में खुशियां दोगुनी होने वाली है। जल्द ही एक नई जोड़ी की धूम मचने वाली है। अंशुला कपूर अपने बॉयफ्रेंड, स्क्रीनराइटर रोहन ठक्कर से कल यानी 2 अक्टूबर को सगाई करने जा रही हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता बोनी कपूर जल्द ससुर बनने वाले हैं। उनकी बड़ी बेटी अंशुला कपूर ने हाल ही में अपनी लव लाइफ का खुलासा कर दिया है, जिससे उनके फैन्स में उत्सुकता और खुशी की लहर दौड़ गई है। अंशुला कपूर जल्‍द ही अपनी सगाई करवाना चाहती है। 

अंशुला कपूर अपने बॉयफ्रेंड, स्क्रीनराइटर रोहन ठक्कर से प्यार करती हैं और यह रिश्ता घरवालों को भी मंजूर है। अंशुला 2 अक्टूबर को रोहन ठक्कर के साथ अपनी सगाई करने वाली हैं। सगाई का यह समारोह प्राइवेट और सादगी भरा होगा, जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल होंगे।

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी अंशुला कपूर ने हाल ही में अपनी लव लाइफ से पर्दा उठाया। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्यार का परिचय दिया और बताया कि उन्हें रोहन ठक्कर ने कैसे प्रपोज किया।

एक रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि बॉलीवुड के कपूर परिवार में जल्द ही नई खुशियों की लहर आने वाली है। अंशुला कपूर अपनी लव लाइफ के साथी और फिल्म इंडस्ट्री के स्क्रीनराइटर रोहन ठक्कर से 2 अक्टूबर को सगाई करने जा रही हैं, जो परिवार और फैन्स के लिए एक खास और रोमांचक पल साबित होने वाला है।

कार्यक्रम को छोटा है, केवल करीबी लोग शामिल होंगे

सगाई के दिन एक विशेष पूजा का आयोजन भी किया जाएगा। अंशुला और रोहन इस पल को शांति और अंतरंगता के साथ मनाना चाहते हैं, इसलिए समारोह लो-की रखा गया है। यह एक छोटा और निजी समारोह होगा, जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल होंगे।

ये लोग रहेंगे मौजूद

इस खास मौके पर अंशुला की पिता और मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर मौजूद रहेंगे। उनके भाई अर्जुन कपूर और बहनें खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर भी इस खुशी के पल में शामिल होकर समारोह को और खास बनाएंगे।

परिवार के लिए यह एक बेहद खास अवसर है और सभी इसके गवाह बनने को तैयार हैं। कपूर परिवार के करीबी दोस्तों को भी इस खुशी के मौके पर न्यौता भेजा गया है, ताकि वे इस जश्न में शामिल होकर खुशी में साझेदार बन सकें।

इस साल दिसंबर में हो सकती शादी 

मिली जानकाीर के अनुसार, सगाई के बाद अंशुला और रोहन की शादी इस साल दिसंबर में होने वाली है। यानी कपूर परिवार जल्द ही दोहरी खुशियां मनाने वाला है। शादी का समारोह सगाई की तुलना में काफी भव्य और ग्रैंड होने की संभावना है। हालांकि, परिवार की तरफ से अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 बता दें कि, अंशुला कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस जर्नी और पर्सनल लाइफ साझा करती रहती हैं। वहीं, रोहन ठक्कर फिल्म इंडस्ट्री में स्क्रीनराइटर के रूप में काम कर रहे हैं, और दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵