back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Crime News: वाराणसी में कार उगलने लगी पैसे, देखने वाले हुए हैरान, पूछा- कहां से आए इतने रुपये

यूपी के वाराणसी में एक कार उस वक्त लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई जब उसमें से पैसे-ही-पैसे निकलने लगे। इतना ही नहीं उस पैसे का कोई मालिक भी नहीं था।

नई दिल्ली/वाराणसी, रफ्तार डेस्क। कार हमारे चर्चा का विषय तब बनती हैं जब हमारे घर परिवार में लोग उसे खरीदते हैं या कोई नई कार मार्केट में आती है जिसकी कीमत और स्टाइल को लेकर लोग चर्चा करते हैं। हालांकि, यूपी के वाराणसी में एक कार उस वक्त लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई जब उसमें से पैसे ही पैसे निकलने लगे। इतना ही नहीं उस पैसे का कोई मालिक भी नहीं था। लोग कार से उगलते पैसों को देखकर यही कहने लगे कि काश यह कार हमारी होती।

वाराणसी के भेलूपुर का मामला

आइए जानते हैं पूरा मामला। वाराणसी के भेलूपुर में खोजवां संकुलधारा पोखरे के पास एक कार खड़ी थी। इस लावारिस कार के पास ना कोई चालक था ना ही इसका कोई दावेदार था। पुलिस की पूछताछ में यह पता चला कि इस कार का फिलहाल कोई मालिक नहीं है और यह लावारिस हालत में यहां पर खड़ी है। पुलिस ने इसकी छानबीन शुरू की। इसके बाद जो हुआ उसे देख कर सभी हैरान हो गए। इस कार की डिग्गी में लाखों के रुपये पड़े लावारिस हालत में पड़े थे।

मालिक की हो रही खोजबीन

कार के मालिक की खोजबीन की गई लेकिन पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद पुलिस ने कार की डिग्गी को किसी तरह खुलवाया। इसमें एक बोरे में भारी मात्रा में नोट मिला। इस पर थाना प्रभारी ने नोटों की जानकारी अपने सीनियर अफसरों को दी। इसके बाद गाड़ी में पड़े नोटों को लेकर पुलिस थाने ले आई। थाने में जब पैसे की गिनती शुरू हुई तो उसमें एक करोड़ से जरा सा कम पैसे मिले। कार में कुल 92 लाख, 94 हजार, छह सौ रुपये निकले।

नोट मालखाने में हुए जमा

पुलिस ने इस पैसे की जानकारी आयकर विभाग को दी। आयकर विभाग ने रुपयों के असली मालिक की जांच शुरू कर दी है। वहीं परिवहन विभाग से कार के मालिक की जानकारी भी मांगी गई है लेकिन फिलहाल कोई पता नहीं चला है। इधर थाना प्रभारी ने कार में मिले नोटों को मालखाने में जमा करा दिया है। माना जा रहा है कि बरामद पैसे हवाला कारोबारी के हो सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...