back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आज हमारा बुंदेलखंड ”हर घर जल” योजना से फलित हो रहा है : CM योगी

विधान सभा में योगी ने गिनाई जल जीवन मिशन की उपलब्धियां, विपक्ष पर किया तीखा प्रहार। मुख्यमंत्री बोले, सपा सरकार में एक बूंद जल के लिए तरस रहे थे।

लखनऊ, एजेंसी। बुंदेलखंड के लोगों को सपा सरकार बूंद-बूंद जल के लिए तरसा रही थी लेकिन आज हमारा बुंदेलखंड ’हर घर जल’ योजना से आच्छादित हो रहा है। बिना किसी भेदभाव के हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंच रहा है। ये बातें शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान सभा में बजट सत्र के छठें दिन कही।

82 से 85 लाख परिवारों को हर घर नल का कनेक्शन
विपक्ष पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड में खेतों के लिए और पीने के लिए शुद्ध जल उपलब्ध नहीं हो पाता था। 2015-2016 में जब राज्य सरकार ध्यान नहीं दे पाती थी तब भारत सरकार ने ट्रेन भेजी। उसके माध्यम से बड़े-बड़े टैंकर उपलब्ध कराये, पर सपा सरकार ने पानी लेने से इनकार कर दिया था। मुख्यमंत्री योगी ने समाजवादी पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि बुंदेलखंड के लोगों को सपा सरकार ने एक बूंद जल के लिए तरसा दिया था। पर, हमारी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के हर घर तक नल से जल पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में अब तक 82 से 85 लाख परिवारों को हर घर नल का कनेक्शन उपलब्ध कराया जा चुका है। उन्होंने ये भी कहा कि इस बार के बजट में भी भारी भरकम राशि उपलब्ध करायी गयी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा...
spot_img

Latest Stories

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...