back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी के धनौली से कैलादेवी जा रहे श्रद्धालुओं की कार-ट्रक से भिड़ी, तीन की मौत

धौलपुर, 28 फरवरी (हि.स.)। उत्तरप्रदेश के धनौली से कैलादेवी दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार शनिवार देर रात करीब दो बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरमथुरा के नजदीक ट्रक से भिड़ गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। सरमथुरा थानाप्रभारी अनिल गौतम ने बताया कि कार सवार परिवार उत्तरप्रदेश के धनौली से कैलादेवी दर्शन करने जा रहा था। हादसे में कार चालक देवेन्द्र (27) पुत्र प्रेम सिंह की मौके पर मौत हो गई। वहीं, उज्जवल (8) पुत्र दीपक और वैष्णवी (9) पुत्री राकेश ने करौली अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। हादसा देर रात करीब दो बजे बड़ागांव के करीब हुआ। हादसे में सुरेश पुत्र ओमप्रकाश, कमलेश पत्नी दीपक, गायत्री पत्नी लज्जाराम, नव्या पुत्री दीपक, दीपक पुत्र लज्जाराम, पूजा पत्नी राहुल, सौम्या पुत्री राहुल, ईश्वरदेवी पत्नी सुरेश निवासी धनौली और मंजू पत्नी राकेश गंभीर रूप से घायल है। मौके पर ड्राइवर की मौत होने के कारण हादसे के बाद नेशनल हाइवे पर देर रात जाम लग गया। जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से खुलवाया। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...