back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दलहन और तिलहन के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा यूपी

लखनऊ, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। यूपी सरकार अगले पांच सालों में दलहन और तिलहन के उत्पादन में प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाएगी। प्रदेश सरकार की मंशा है कि दलहल और तिलहन का उत्पादन प्रदेश की मांग के हिसाब से हो। इसके लिए उत्पादन के साथ उत्पादकता को बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। योगी सरकार की मंशा है कि प्रदेश की जिस गति से जनसंख्या बढ़ रही है, उसी के हिसाब से प्रदेश में दलहन और तिलहन उत्पादन हो। फिलहाल खाद्य तेलों की आवश्यकता के सापेक्ष 30-35 फीसदी और दलहन की आवश्यकता के सापेक्ष 40-45 फीसदी ही उत्पादन हो रहा है। प्रदेश सरकार अगले पांच सालों में इसे बढ़ाकर मांग के अनुरूप करना चाहती है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने रणनीति तैयार की है, जिससे उत्पादन के साथ उत्पादकता बढ़ सके। तिलहन का उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार किसानों के लिए 2905 क्विंटल से बढ़ाकर 18250 कुंतल प्रमाणित एवं आधारीय नवीन प्रजातियों के बीज व्यवस्था करेगी। बार्डर लाइन सोईग, अन्त:फसली और जायद तिलहनी फसलों से उत्पादन और क्षेत्रफल को बढ़ाया जाएगा। असमतल भूमि पर सूक्ष्म सिंचाई के साधनों का विकास कर तिलहनी फसलों के क्षेत्रफल और उत्पादन में वृद्धि की जाएगी। साथ ही लघु और सीमांत किसानों को मिनीकिट देकर तिलहल के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि अगले पांच साल में तिलहन फसलों का क्षेत्रफल 24.77 लाख हेक्टेयर, उत्पादकता 12.85 क्विंटल प्रति हेक्टेयर और उत्पादन 31.30 लाख मीट्रिक टन हो। सरकार के अनुसार दलहन के मामले में प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बीज निगम और कृषि विवि के माध्यम से 28751 क्विंटल से बढ़ाकर 82000 क्विंटल प्रमाणित एवं आधारीय नवीन प्रजातियों के बीज की व्यवस्था करेगी। दलहनी फसलों के क्षेत्रफल को बढ़ाने के लिए अन्त:फसली और जायद दलहनी फसलों की खेती को प्रोत्साहन दिया जाएगा। उत्पादन को बढ़ाने के लिए असमतल भूमि पर स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली और फरो एंड रिज मेथड को बढ़ावा दिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि अगले पांच साल में दलहन का क्षेत्रफल 28.84 लाख हेक्टेयर, उत्पादकता 12.41 क्विंटल प्रति हेक्टेयर और उत्पादन 35.79 लाख मीट्रिक टन हो। –आईएएनएस विकेटी/विकेटी

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...