back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे पाक खिलाड़ी, पूर्व कप्तान सना मीर ने दिया विवादित बयान, ICC ले सकती है एक्शन

ICC Women's World Cup के दौरान पाकिस्तान महिला टीम की पूर्व कप्तान सना मीर ने एक विवादित बयान दिया है। उन्‍होंने कॉमेंट्री के दौरान कश्मीर का उल्लेख कर विवाद खड़ा कर दिया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के दौरान क्रिकेट के मैदान पर भारी हंगामा हुआ, जहां पाकिस्तानी खिलाड़ियों और उनके क्रिकेट बोर्ड ने जोरदार ड्रामा किया। लेकिन एशिया कप के बाद भी पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों की नाराजगी कम होने का नाम नहीं ले रही है। ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के दौरान पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच के दौरान कॉमेंट्री में पूर्व पाकिस्तानी महिला क्रिकेट कप्तान सना मीर ने कश्मीर पर एक विवादास्पद टिप्पणी की, जिसके बाद अब ICC से उन पर कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

सना मीर ने ‘आजाद कश्मीर’ बयान से मचाया बवाल


आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कड़ा मुकाबला हुआ। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की और इस दौरान कॉमेंट्री कर रहीं पूर्व कप्तान सना मीर ने नतालिया परवेज का जिक्र करते हुए विवादित टिप्पणी की। नतालिया परवेज बैटिंग करने उतरी थी। सना मीर ने कहा कि “नतालिया आजाद कश्मीर से आती हैं और उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए लाहौर आना पड़ता है।” उनका यह बयान तुरंत ही बवाल का कारण बन गया। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर सना मीर की क्लिप वायरल हो गई और ICC से इस पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। अब ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि ICC उन पर कार्रवाई कर सकती है।

सना मीर ने किया ICC के नियमों का उल्लंघन


पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को ‘आजाद कश्मीर’ बताकर सना मीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। उनके इस बयान के बाद अब ICC के नियमानुसार उन पर कार्रवाई की संभावना बढ़ गई है, क्योंकि आईसीसी का स्पष्ट नियम है कि कोई भी खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ सदस्य या किसी भी मैच अधिकारी को राजनीतिक बयानबाजी की अनुमति नहीं है। सना मीर के बयान के बाद इस पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। वहीं, अगर इस मैच की बात करें, तो पाकिस्तानी महिला टीम को बांग्लादेश के खिलाफ एकतरफा 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

Advertisementspot_img

Also Read:

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में तबाही, 400 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा घायल; तालिबान बोला- अस्पताल पर गिराया बम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। काबुल में बीती रात जोरदार धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान की वायुसेना ने शहर...
spot_img

Latest Stories

UP Board Result 2026: कॉपी जांच में देरी से लटका रिजल्ट, जानें कब आएंगे नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP...

Jamuria Seat पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानें किसके पक्ष में है सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Jamuria Seat विधानसभा...

Virat Kohli और Anushka Sharma ने किया Dhurandhar 2 का शानदार रिव्यू, शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) के...

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में वेज खाने में मीट मिलने पर बवाल, प्रशासन ने होटल को किया सील

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵