back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यालय में उपस्थिति जांचने डीएम पहुंचे विकास भवन.

सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों की समय से उपस्थिति होने के शासन के निर्देशों का कितना पालन हो रहा है। रामचन्द्र खरे जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, सुजान सिंह लोधी विलम्ब से उपस्थित हुए।

झांसी,एजेंसी। सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों की समय से उपस्थिति होने के शासन के निर्देशों का कितना पालन हो रहा है। इसकी जांच के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार विकास भवन में स्थित विभिन्न कार्यालयों में निरीक्षण किया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी एवं नगर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान पाया कि एके राव सहायक निदेशक, रेशम एवं फूलचन्द्र अपर जिला पंचायत राज अधिकारी अनुपस्थित मिले। साथ ही रामचन्द्र खरे जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, सुजान सिंह लोधी विलम्ब से उपस्थित हुए। अनुपस्थित पाये गये एवं विलम्ब से उपस्थित हुए अधिकारियों का स्पष्टीकरण प्राप्त नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों में श्रीमती रिचा, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, चन्द्रभूषण, लेखा लिपिक, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में श्रीमती शबाना सुल्तान, वरिष्ठ सहायक एवं अनुज वर्मा, कनिष्ठ सहायक, नेडा कार्यालय अनुपस्थित पाये गये। अनुपस्थित पाये गये कर्मचारियों का स्पष्टीकरण प्राप्त कर कार्यवाही के निर्देश दिए गये। साथ ही उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भविष्य में निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित होने एवं कार्यालय परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिए जाने के भी निर्देश दिए गए।

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...