back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rajasthan Election: बुर्ज़गों और दिव्यांगजनों के लिए होम वोटिंग की सुविधा देगा निर्वाचन आयोग, आज से करें आवेदन

Jaipur: अगले महीने होने वाले चुनाव के लिए इस बार निर्वाचन आयोग ने होम वोटिंग की सुविधा दी है। 80 साल या उससे ज्यादा उम्र और 40 फीसदी से ज्यादा दिव्यांगजन को घर से वोट डालने का ऑप्शन दिया गया है।

जयपुर, हि.स.। राजस्थान में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए इस बार निर्वाचन आयोग ने होम वोटिंग की सुविधा दी है। 80 साल या उससे ज्यादा उम्र और 40 फीसदी से ज्यादा दिव्यांगजन को घर से वोट डालने का ऑप्शन दिया गया है। इसके लिए 20 अक्टूबर से आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन वोटर्स के घर बीएलओ जाएंगे और फॉर्म 12-डी देकर उन्हें घर पर वोट डालने का विकल्प देंगे। 4 नवंबर तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।

फॉर्म 12-डी

भारत निर्वाचन आयोग से जारी शेड्यूल के मुताबिक 20 अक्टूबर से 4 नवंबर तक बीएलओ उन रजिस्टर्ड मतदाताओं के घर जाएंगे, जो होम वोटिंग के दायरे में आते हैं। यहां वे मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा के बारे में बताएंगे और उनके सहमत होने पर उनको फॉर्म 12-डी देंगे। ये फॉर्म बीएलओ ही 30 अक्टूबर से 4 नवंबर के बीच जमा करेंगे।

फॉर्म जमा करने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी घर पर वोट डालने वालों की पूरी सूची तैयार करेंगे। इसके बाद इस सूची को राजनीतिक दल और चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों से साझा करेंगे ताकि वोटिंग के समय जो रूट चार्ट बनेगा, उसके अनुसार वे अपने पोलिंग एजेंट को वोटर के यहां भेज सकें।

इस पूरी प्रक्रिया की वीडियो ग्राफी करवाई जाएगी

सूची तैयार करने के बाद पोलिंग पार्टियां 14 से 21 नवंबर तक इन मतदाताओं के घर जाएंगी और वहां उनको बैलेट पेपर देकर वोट डलवाएगी। वोट डालने के बाद मौके पर ही बैलेट पेपर मतपेटी में डलवाया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियो ग्राफी करवाई जाएगी। वोट देने की प्रक्रिया दो चरण में होगी। पहले चरण में 14 से 19 नवंबर तक पोलिंग पार्टियां वोटरों के घर जाएगी। इस बीच कोई वोटर घर पर नहीं मिलता है तो उसके यहां दूसरा राउंड 20 से 21 नवंबर तक लगाया जाएगा।

राजस्थान की 200 विधानसभा की स्थिति देखें तो यहां 18.05 लाख वोटर हैं, जो होम वोटिंग के दायरे में आते है। इसमें करीब 11.78 लाख मतदाता 80 साल या उससे ज्यादा एज ग्रुप के हैं, जबकि शेष 6.27 लाख मतदाता दिव्यांगजन हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories