back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र में मंगलवार को नर्मदा जयंती पर 11 जिलों में होंगे विविध आयोजन

भोपाल, 7 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की जीवनदायिनी नर्मदा नदी की जयंती के मौके पर मंगलवार आठ फरवरी को निर्झरणी महोत्सव का आयेाजन किया जा रहा है। इस मौके पर नर्मदा नदी के तट पर बसे 11 जिलों में विविध आयोजन होंगे। संस्कृति और पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव में नर्मदा जयंती, आठ फरवरी को शाम साढ़े छह बजे से अमरकंटक, डिंडौरी, मंडला, जबलपुर, होशंगाबाद, नेमावर (देवास), बरमान घाट (नरसिंहपुर), ओंकारेश्वर (खंडवा), मंडलेश्वर (खरगोन), डही (धार) और बड़वानी जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। शुक्ला ने बताया कि इन सभी स्थानों पर जनजातीय और लोक नृत्य, लीला नाट्य गायन, वादन की सांगीतिक प्रस्तुतियों के साथ ही नर्मदा की कथाओं पर आधारित जनजातीय चित्रों की प्रदर्शनी, रामायण में वर्णित वनवासी चरित्रों पर केन्द्रित एकाग्र चित्र प्रदर्शनी और फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर स्थानीय प्रशासन द्वारा आरती, प्रभातफेरी आदि गतिविधियां की जायेंगी। विशेष रूप से मां नर्मदा पर केन्द्रित जीवन रेखा और राग ऑफ रिवर नर्मदा फिल्म प्रदर्शित की जाएगी। नर्मदा नदी के जिन 11 स्थानों पर यह रंगारंग अैार सांस्कृतिक कार्यक्रम होने वाले हैं, इनमें देश के ख्यातिनाम कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। आयोजनों के सफल बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। –आईएएनएस एसएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...