back to top
21.3 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कुंभ मेले में गंगा स्नान से मिलता है सहस्त्र गुणा पुण्य फलः चिदंबरानंद

हरिद्वार, 09 अप्रैल (हि.स.)। महामंडलेश्वर स्वामी चिदंबरानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि आध्यात्मिक उत्थान एवं धार्मिक अनुष्ठानों की पूर्ति के लिए एक ही स्थान पर एकत्रित होने वाले धार्मिक एवं श्रद्धावान समुदाय का सम्मेलन एवं लोक आस्था का महापर्व कुंभ मेला मनुष्य को पापों से मुक्त करता है और भवसागर से पार लगाता है। श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की छावनी में आयोजित संत सम्मेलन के दौरान स्वामी चिदंबरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि उत्तराखंड की पावन धरा पर आयोजित होने वाले कुंभ मेले में देवताओं का वास होता है। मेले के दौरान पतित पावनी मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाने मात्र से ही व्यक्ति को सहस्त्र गुण पुण्य फल की प्राप्ति होती है। स्वामी चिदानंद मुनि महाराज ने कहा कि आस्था और शक्ति का महापर्व कुंभ मेला सनातन धर्म के प्रति करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को दर्शाता है। विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन इस पृथ्वी पर सकारात्मक धर्म का संदेश प्रदान करता है और मेले के दौरान होने वाले धार्मिक अनुष्ठान, यज्ञ हवन आदि से जो सकारात्मक ऊर्जा संपूर्ण वातावरण में समाहित होती है। महामंडलेश्वर स्वामी यमुनापुरी महाराज ने कहा कि युगों -युगों से बहती पतित पावनी मां गंगा की अविरल धारा और संतों का सानिध्य सौभाग्यशाली व्यक्ति को प्राप्त होता है। कुंभ मेले का पावन स्नान का लाभ जो व्यक्ति ग्रहण कर लेता है, उसके जीवन की सभी दुश्वारियां दूर हो जाती हैं। इस दौरान कार्यक्रम में पधारे सभी संत-महापुरुषों का सनातन हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अमित वालिया ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर महानिर्वाणी के सचिव महंत रविन्द्रपुरी महाराज व महामण्डलेश्वर स्वामी रामेश्वरानन्द सरस्वती महाराज ने कहा कि संतों का जीवन सदैव परोपकार के लिए समर्पित होता है। कुंभ मेले में देश भर से हरिद्वार के गंगा तट पर होने वाले विशाल संत समागम के दौरान संतों के दर्शन करने मात्र से श्रद्धालुओं का जीवन परिवर्तित हो जाता है। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद

Advertisementspot_img

Also Read:

तौलिए पर क्यों बनी होती है ये लाइन, सिर्फ डिजाइन ही नहीं खास है इसका मतलब

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टॉवल एक ऐसी चीज है जो हर घर में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अगर इसकी बनावट की बात की...
spot_img

Latest Stories

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵