back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भुसावल से मध्य रेल की विशेष ट्रेनें, 27 से होगी बुकिंग

मुंबई, 25 फरवरी, (हि. स.)। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मध्य रेल ने भुसावल से निम्नलिखित विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन विशेष ट्रेनों में केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति दी गई है। मध्य रेल मुंबई के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है। 1. बांद्रा टर्मिनस – भुसावल त्रि-साप्ताहिक विशेष : 09013 त्रि-साप्ताहिक विशेष दिनांक 7.3.2021 से अगले आदेश मिलने तक बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को 00.20 बजे रवाना होगी और उसी दिन 12.00 बजे भुसावल पहुंचेगी। इसी प्रकार 09014 त्रि-साप्ताहिक विशेष दिनांक 7.3.2021 से अगले आदेश मिलने तक भुसावल से मंगलवार, गुरुवार और रविवार को 17.40 बजे रवाना होगी और अगले दिन 04.30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इन ट्रेनों को बोरीवली, विरार, पालघर, वलसाड, नवसारी, भस्तान, बारडोली, नवापुर, नंदुरबार, डोंडीचा, सिंधखेड़ा, नारदाना, अमलनेर, धारनगांव और जलगांव स्टेशनों पर हॉल्ट दिया गया है। इन ट्रेनों में एक एसी -2 टीयर, 2 एसी -3 टीयर, 6 स्लीपर क्लास और 6 सेकंड क्लास सीटिंग की संरचना की गई है। 2. सूरत – भुसावल दैनिक विशेष : 09007 दैनिक स्पेशल दिनांक 1.3.2021 से अगले आदेश मिलने तक सूरत से 17.00 बजे रवाना होगी और अगले दिन 01.30 बजे भुसावल पहुंचेगी। इसी प्रकार 09008 दैनिक विशेष दिनांक 2.3.2021 से अगले आदेश मिलने तक भुसावल से 20.20 बजे रवाना होगी और अगले दिन 06.00 बजे सूरत पहुंचेगी। इन ट्रेनों को उधना, चलथान, बागुमरा, गंगधार, बारडोली, मंगरोला, मढ़ी, व्यारा, उकाई सोनगढ़, नवापुर, खंडबारा, नंदुरबार, डौंडिचा, सिंधखेड़ा, नारदाना, अमलनेर, धारनगांव, जलगांव स्टेशनों पर हॉल्ट दिया गया है। इन ट्रेनों में 3 स्लीपर क्लास, 12 सेकंड क्लास सीटिंग की संरचना की गई है। 3. नंदुरबार – भुसावल दैनिक विशेष : 09077 दैनिक विशेष दिनांक 2.3.2021 से अगले आदेश मिलने तक नंदुरबार से 14.30 बजे रवाना होगी और उसी दिन 19.20 बजे भुसावल पहुंचेगी। इसी प्रकार 09078 दैनिक विशेष दिनांक 2.3.2021 से अगले आदेश मिलने तक भुसावल से 09.20 बजे रवाना होगी और उसी दिन 13.40 बजे नंदुरबार पहुंचेगी। इन ट्रेनों को चौपले, तीसी, रानला, डौंडिचा, विखरान, सिंधखेड़ा, होल, नारदाना, बेतावद, पडसे, भोरटेक्स, अमलनेर, ताड़खेड़े, धारनगांव, चवल्खेड़े, पालधी, जलगांव स्टेशनों पर हॉल्ट दिया गया है। इन ट्रेनों में 3 स्लीपर क्लास, 12 सेकंड क्लास सीटिंग की संरचना की गई है। पूरी तरह से आरक्षित विशेष ट्रेन नंबर 09014, 09008 और 09078 की बुकिंग सामान्य किराए पर सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर दिनांक 27.2.2021 से आरंभ होगी। उपरोक्त विशेष ट्रेनों के हॉल्ट एवं समय की विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप

Advertisementspot_img

Also Read:

Basant Panchami Special: क्यों पहनते हैं पीला रंग? सरस्वती पूजा में इसका जानें महत्व

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बसंत पंचमी का त्योहार हर साल ज्ञान, विद्या और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित होकर मनाया जाता है। इस...
spot_img

Latest Stories

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵