back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी अंधकार में जा रहा – प्रियंका गांधी

मुरादाबाद, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अंधकार है, इस अंधेर नगरी का चौपट राजा है। वे कहते हैं कि प्रदेश आगे बढ़ रहा है, जबकि सब पीछे जा रहा है। गुरुवार को मुरादाबाद में प्रतिज्ञा रैली को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने संबोधित किया। कहा कि उद्योग चौपट, रोजगार चौपट, महंगाई चरम पर है। प्रदेश पीछे जा रहा है। फिर भी वह कह रहे हैं कि राज्य आगे बढ़ रहा है। अंधेर नगरी है। उन्होंने कहा, समाजवादी का नया नारा सुना है कि आ रहे हैं अखिलेश, वह एनआरसी, सीएए पर कुछ नहीं बोले। मुजफ्फरनगर में युवक की हत्या हुई, आदिवासियों का नरसंहार, उन्नाव और हाथरस में क्या अखिलेश आए। लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचला गया क्या अखिलेश आए। अब चुनाव आ गए तो अखिलेश क्यों आ रहे हैं। कांग्रेस पांच साल से सड़कों पर लड़ाई लड़ती रही। इलाहाबाद में अनुसूचित परिवार की हत्या हुई, तब बसपा, सपा क्यों आगे नहीं आईं। मैं उस परिवार से मिली। बसपा पर हमला बोलते हुए कहा, बहुजन समाज पार्टी के नेता लगता है कि भाजपा के ही बयानों को पढ़ते हैं। सभी दल जाति और धर्म के नाम पर वोट मांगने आएंगे और उनको लगता है जाति धर्म के नाम पर वोट मिल जाएगा। बांकी को आप के मुद्दों से कोई मतलब नहीं यह सोच आपको बदलनी है और बदलाव लाना है। कहा कि टीईटी के पेपर लीक हो रहे हैं। युवाओं की सालों की मेहनत बेकार चली गई। मैंने कई युवाओं से बात की, सभी में निराशा है। लखनऊ की एक महिला से बात हुई। उसने बताया कि घरों में काम करके बेटी को पढ़ाया, लेकिन सब बेकार चला गया। पेपर माफिया, खनन माफिया, नदी माफिया, माफिया ही माफिया हैं। गनीमत है की सांस पर कोई माफिया नहीं है। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने जनसभा में कहा कि आप सभी का मेरी ससुराल में स्वागत है। बहुत दिन बाद ससुराल में आने के लिए माफी चाहती हूं, बूंदाबांदी के बीच प्रियंका वाड्रा ने कहा कि आप सभी से नाराजगी है कि आप ऐसे नेताओं को चुनते हैं, जो आपके अधिकार हड़पते हैं, झूठे वादे करते हैं। किसान आंदोलन से एक बात समझ में आई है कि आप ठान लें तो सब कुछ बदला जा सकता है। काले कानून वापस लिए गए। आंदोलन में 700 लोग शहीद हुए। प्रधानमंत्री ने दो मिनट का मौन तो दूर एक शब्द नहीं बोला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी एक शब्द नहीं कहा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हवाई जहाज 8000 करोड़ का खरीदा गया, जबकि आपका गन्ना भुगतान केवल 4000 करोड़ का है। संसद के सुंदरीकरण पर 20 हजार करोड़ खर्च कर रहे हैं जबकि आपका कर्जा माफ करने की बात पर कहते हैं कि पैसा नहीं है। प्रतिज्ञा रैली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुरादाबाद के पीतल दस्तकारों की समस्याओं को उठाया, महंगाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उपचुनाव में हार हुई तो पेट्रोल और डीजल के दाम कर दिए गए। अगर उत्तर प्रदेश की जनता ठान ले तो सरकार का नशा उतर जाएगा। आप सभी एकजुट हो जाएं तो महंगाई काबू में आ जाएगी। –आईएएनएस विकेटी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Cricketer’s Superstitions: भारतीय क्रिकेटरों के अजीब टोटके: मैदान पर उतरने से पहले ये खास आदतें देती हैं कॉन्फिडेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन...

Wamiqa Gabbi की Bhooth Bangla रिलीज होने को तैयार, फिल्म से पहले देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)...

CBSE का बड़ा फैसला: कक्षा 6 से तीसरी भाषा अनिवार्य, स्कूलों को तुरंत लागू करने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

Sonarpur South Seat: BJP vs TMC में कांटे की टक्कर, किसके हाथ आएगी जीत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे...

2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर Mythological Movies का मेला? Ramayana के अलावा रिलीज होगी ये फिल्में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

Political Kissa: लालू के साथी, फिर उनके विरोधी- जानिए नीतीश कुमार का पूरा राजनीतिक किस्सा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में Nitish Kumar...

Justice Yashwant Verma Resign: कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, महाभियोग की प्रक्रिया के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵