back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अश्विन के 3 शब्दों ने हिला दी क्रिकेट की दुनिया, विराट कोहली का सिडनी वनडे आखिरी? रिटायरमेंट पर छिड़ी बहस

रविचंद्रन अश्विन के तीन शब्दों वाले पोस्ट "Just Leave It" ने सोशल मीडिया पर भूचाल ला दिया। फैंस इस पोस्ट को लेकर कयास लगा रहे हैं कि क्या सिडनी में विराट कोहली अपना आखिरी वनडे खेल सकते हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, लेकिन टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस सीरीज में लगातार निराश कर रहे हैं और फ्लॉप प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में विराट कोहली को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो गए है। उनके अब वनडे से भी संन्‍यास की अटकलें तेज हो गई है। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में विराट कोहली अब तक खामोश रहे हैं। पर्थ और एडिलेड में दोनों मैचों में वह बिना खाता खोले (डक) आउट हुए और एक भी रन नहीं बना पाए।

विराट कोहली के करियर में यह पहला मौका है जब वह लगातार दो वनडे मैचों में शून्य पर आउट हुए हैं। उनके इस अचानक खराब फॉर्म ने सवाल खड़े कर दिए हैं और सोशल मीडिया पर संभावित वनडे रिटायरमेंट की अटकलें तेज हो गई हैं।

अश्विन की पोस्‍ट ने मचाया धमाल 


इन अटकलों के बीच टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने फैंस के बीच हलचल मचा दी। अश्विन ने अपने एक्स अकाउंट पर तिरंगे रंग में एक ‘राइट’ का निशान (Nike-स्टाइल लोगो) वाली तस्वीर साझा की और इसके साथ सिर्फ तीन शब्द लिखे- “Just Leave It” यानी “अब छोड़ दो”।

बस, इतना ही काफी था कि सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। फैंस ने अश्विन के पोस्ट को विराट कोहली से जोड़ दिया और कयास शुरू हो गए कि कहीं यह संदेश विराट के वनडे रिटायरमेंट का इशारा तो नहीं है।

क्या विराट का सिडनी अंतिम वनडे रहेगा?


एडिलेड वनडे में विराट कोहली का शून्य पर आउट होना फैंस के लिए बड़ा झटका था। मैच के बाद पवेलियन लौटते समय उन्होंने अपने ग्लव्स को हवा में उठाकर भीड़ की ओर देखा। फैंस ने इस इशारे को ‘फेयरवेल जेस्चर’ के रूप में लेना शुरू कर दिया और रिटायरमेंट की अटकलें तेज हो गईं।

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली सिडनी में होने वाले तीसरे वनडे के बाद वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट ले सकते हैं। हालांकि, बीसीसीआई या विराट की ओर से इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

भारत को लगातार दूसरी हार मिली


बता दें कि, एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे में भारत को 2 विकेट से हार झेलनी पड़ी। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 264 रन बनाए, जिसमें शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 83 रन का योगदान दिया। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 46.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...