back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुरुग्राम में 42 एकड़ जमीन पर बनेगा ट्रांसपोर्ट नगर

गुरुग्राम, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। गुरुग्राम के सेक्टर-33 में 42 एकड़ भूमि पर ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करने के लिए एक लेआउट योजना को मंजूरी दी गई है। चालू होने के बाद ट्रांसपोर्टरों को प्लॉट आवंटित किए जाएंगे, जिससे 250 से अधिक ट्रांसपोर्टरों को फायदा होगा। 16 सितंबर को नगर योजनाकार की ओर से ले-आउट प्लान को मंजूरी देते हुए जमीन की माप करने के निर्देश दिए गए थे। योजना के तहत 201 प्लॉट पर चार वर्कशॉप, 10 रिपेयर शॉप, दो शॉप-कम-ऑफिस, चार रिपेयर शॉप स्टोर हैं। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट नगर में क्लीनिक के अलावा आठ दुकानें, तीन सर्विस सेंटर, तीन रेस्टोरेंट, एक दो मंजिला ढाबा, यूनियन कार्यालय, ट्रक पार्किं ग, तीन गोदाम, धर्मशाला, बैंक और पेट्रोल पंप भी स्थापित किए जाएंगे। इन भूखंडों का आकार 143 से 5,860 वर्ग मीटर तक होगा। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के अधिकारियों के मुताबिक सेक्टर-33 में ट्रांसपोर्ट नगर के लिए 92 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया था, लेकिन अतिक्रमण के बाद 42 एकड़ जमीन ही बची है। कब्जे वाली जगहों पर कई मकान भी बन गए हैं। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ट्रांसपोर्ट नगर के संबंध में शहर में ट्रांसपोर्टरों का एक सर्वेक्षण किया गया है। ट्रांसपोर्ट नगर के लिए भूमि को मापने के बाद, इसे हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) को सौंप दिया जाएगा, ताकि बाद में बिजली, पानी, सड़क आदि प्रदान करके आवंटन प्रक्रिया शुरू कर सके। इससे शहर के ट्रांसपोर्टरों को काफी फायदा होगा। –आईएएनएस एचके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Jamuria Seat पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानें किसके पक्ष में है सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Jamuria Seat विधानसभा...

Virat Kohli और Anushka Sharma ने किया Dhurandhar 2 का शानदार रिव्यू, शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) के...

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में वेज खाने में मीट मिलने पर बवाल, प्रशासन ने होटल को किया सील

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵