back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महाराष्ट्र में शिंदे सरकार का बड़ा फैसला, हल्के वाहनों को नहीं देना होगा टोल टैक्स

एकनाथ शिंदे ने कहा कि इस ‘मास्टरस्ट्रोक’ मूव से इंधन और समय की बचत होगी और प्रदूषण कम होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इस निर्णय की लंबे समय से मांग की जा रही थी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की है कि मुंबई में अब हल्के वाहनों को टोल टैक्स नहीं देना पड़ेगा। यह नियम मंगलवार रात 12 बजे से लागू होगा। यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही समय बाकी रह गया है।

दिवाली से पहले मिलेगी लोगों को राहत

सरकार के इस कदम से दिवाली से पहले मुंबई से ने जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। जो लोग लंबे समय तक इंतजार करने की शिकायत करते थे उन्हें अब राहत मिली है। यहां 5 टोल नाके हैं दहिसर टोल नाका, मुलुंड टोल नाका, वाशी टोल नाका, ऐरोली टोल नाका, आनंद नगर टोल नाका। अटल सेतु पुल को इस टोल की छूट के दायरे से बाहर रखा गया है। एकनाथ शिंदे ने कहा कि इस ‘मास्टरस्ट्रोक’ मूव से इंधन और समय की बचत होगी और प्रदूषण कम होगा। 

इस निर्णय की लंबे समय से मांग थी: शिंदे

उन्होंने कहा, ‘मुंबई के प्रवेश द्वारों पर टोल माफ करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। मेरे सहित कई कार्यकर्ताओं ने इसकी मांग करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। जैसे हमने लाडली बहिन, लाडला भाई और लाडला किसान योजना लागू की, अब हमने लाडले यात्री योजना लागू की है। यह एक मास्टरस्ट्रोक निर्णय है।’

विपक्ष के दावों को किया खारिज

शिंदे ने विपक्ष के इस दावे को भी खारिज कर दिया कि आगामी विधानसभा चुनावों के कारण यह निर्णय लिया गया है और कहा कि यह एक स्थायी कदम है।

शिवसेना UBT पर साधा निशाना

शिव सेना (यूबीटी) पर निशाना साधते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा, “जिन्होंने केवल टोल एकत्र किया, वे अब हमें निशाना बना रहे हैं। वे हमेशा ‘लेना बैंक’ रहे हैं जबकि हम ‘देना बैंक’ हैं।”

वॉट्सऐप पर भी जुड़ें हमारे साथ, जॉइन करें Raftaar News | WhatsApp Channe

Advertisementspot_img

Also Read:

एकनाथ शिंदे से राज ठाकरे की मुलाकात को लेकर महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, बोले- मैं कल CM से मिल सकता हूं

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । राज ठाकरे ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से अपनी हालिया मुलाकात को लेकर उठे राजनीतिक कयासों पर साफ प्रतिक्रिया दी है।...
spot_img

Latest Stories

फिल्म Ramayana के टीजर में Ranbir Kapoor का लुक छाया, सेलेब्स ने किया रिएक्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 2026 की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'रामायण'...

Samsung Vs Apple: गैजेट की दुनिया में Apple से आगे निकली Samsung, इन प्रोडक्ट्स में अब भी Apple पीछे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टेक इंडस्ट्री में Samsung और Apple...

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵