back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीवी नरसिम्हा राव के परिवार का छलका दर्द, गांधी परिवार ने अपने ही पूर्व प्रधानमंत्री को नहीं दिया सम्मान

नई दिल्ली, 14 अप्रैल ( आईएएनएस )। पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा के पोते एन वी सुभाष ने प्रधानमंत्री संग्रहालय के उद्घटान पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए गांधी परिवार पर अपने ही पूर्व प्रधानमंत्री को सम्मान नहीं देने का आरोप लगाया है। आईएएनएस से बात करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा के पोते एन वी सुभाष ने कहा कि उनके दादा ( पीवी नरसिम्हा राव) ने अपना पूरा जीवन कांग्रेस को समर्पित कर दिया, वो कांग्रेस को अपनी मां मानते थे। 1991 में संकट काल में उन्होंने पार्टी और सरकार, दोनों को संभाला। अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं को समझा कर, मना कर पांच साल तक अल्पमत सरकार चलाई। लेकिन कांग्रेस ने, खासतौर से गांधी परिवार ने उन्हें कभी वह सम्मान नहीं दिया, जिस सम्मान के वो हकदार थे। उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा इस बात का दुख और मलाल रहेगा। आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं और उनके परिवार ने कई बार सोनिया गांधी और तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से यह अनुरोध किया कि उनके विचारों को लोगों तक पहुंचाने और उन्हें सम्मान देने के लिए कुछ कीजिए लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस एक परिवार के अलावा किसी और के बारे में सोचती ही नहीं है। हैदराबाद से प्रधानमंत्री संग्रहालय के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नई दिल्ली आए एन वी सुभाष ने कहा कि विरोधी दल के प्रधानमंत्री होने के बावजूद नरेंद्र मोदी ने विचारधारा के आरोप पर कोई भेदभाव नहीं करते हुए उनके दादा के साथ-साथ देश के सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों को सम्मानित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है, जिसके लिए वो प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभारी है। उन्होंने कहा कि आज वो अपने आपको सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कांग्रेस पर राजनीतिक हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को आना चाहिए था, लेकिन इन तीनों ने नहीं आकर यह साबित कर दिया कि आजादी के 75 वर्षो बाद भी गांधी परिवार देश और देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों के बारे में नहीं बल्कि सिर्फ अपने परिवार के बारे में ही सोच रही है। –आईएएनएस एसटीपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

फिल्म Ramayana के टीजर में Ranbir Kapoor का लुक छाया, सेलेब्स ने किया रिएक्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 2026 की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'रामायण'...

Samsung Vs Apple: गैजेट की दुनिया में Apple से आगे निकली Samsung, इन प्रोडक्ट्स में अब भी Apple पीछे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टेक इंडस्ट्री में Samsung और Apple...

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵