back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जितना मिला वो भूतो न भविष्यति के समान है: बिहार को स्पेशल स्टेट का दर्जा ना मिलने पर नीतीश कुमार

हमारी बिहार आरक्षण सीमा को अनलॉक कराने का हर संभव प्रयास कर रही है : मुख्यमंत्री

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार राज्य को विशेष दर्जा ना मिलने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि भले ही स्पेशल स्टेट का दर्जा ना मिला हो लेकिन जो मिला है वो भूतो ना भविष्यति के समान है।

बिहार आरक्षण सीमा को अनलॉक कराने का हर संभव प्रयास कर रही है सरकार

नीतीश ने कहा, हमारी सरकार बिहार आरक्षण सीमा को अनलॉक कराने का हर संभव प्रयास कर रही है। इस आदेश को पटना कोर्ट ने रद्द कर दिया था। इसके साथ ही बिहार को नौंवी अनुसूची में शामिल किए जाने का अनुरोध भी शामिल है।

मेरे कहने पर सभी जाति आधारित गणना के लिए सहमत हुए: मुख्यमंत्री 

नीतीश कुमार ने विधानसभा में कहा कि उनके कहने पर सभी जाति आधारित गणना के लिए सहमत हुए जिसके बाद एससी, एसटी, ओबीसी और अत्यंत पिछड़े वर्गों के लिए कोटा बढ़ाया गया। पटना हाईकोर्ट ने रिजर्वेशन कानूनों को रद्द कर दिया है और अब वो लोग अपर कोर्ट में गए हैं। इन्हें नौवीं अनुसूची में डालने के लिए केंद्र से एक औपचारिक अनुरोध भी किया गया है।

उल्लेखनीय है कि नवंबर 2023 में पारित इन आरक्षण कानूनों के जरिए वंचित जातियों के लिए कोटा 65 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया था, जिसे जून में पटना हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था।सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा का उल्लंघन करने वाले कानूनों को नौवीं अनुसूची में रखने से इन्हें न्यायिक समीक्षा से छूट मिल जाएगी।

आपकों बता दें कि नीतीश कुमार ने विधानसभा में उन्होंने एक महिला विरोधी बात कही। आरक्षण को लेकर अपने भाषण के दौरान नीतीश ने RJD विधायक रेखा देवी को सदन में कहा कि वो महिला हैं कुछ नहीं जानती हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। मशहूर शिक्षक और पूर्व नेता Avadh Ojha ने मुख्यमंत्री...
spot_img

Latest Stories

DC vs GT: दिल्ली में रनों की बरसात तय, किसका होगा पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में Delhi Capitals और...

Mrunal Thakur ने की Ranveer Singh की तारीफ, उनको बताया अपना लकी चार्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन...

Share Market Today: खुलते ही दौड़ा शेयर बाजार, Sensex 2674 अंक चढ़कर खुला, Nifty भी मजबूत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव...

Gold Petrol-Diesel Price Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते? जानिए सोने-चांदी का ताजा हाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की...

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵