back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में T20 World Cup का आगाज, स्टेडियम जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी; कई रास्ते रहेंगे बंद

दिल्ली में ICC T20 World Cup 2026 के मुकाबले आज से शुरू हो गए हैं। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैचों को लेकर राजधानी में जबरदस्त उत्साह है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में ICC पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले आज से शुरू हो गए हैं। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैचों को लेकर राजधानी में जबरदस्त उत्साह है। बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

इन तारीखों को होंगे मुकाबले

स्टेडियम में 10 फरवरी, 12 फरवरी, 13 फरवरी, 16 फरवरी, 18 फरवरी और 1 मार्च 2026 को मैच खेले जाएंगे। इन दिनों सुबह 9 बजे से रात 11:30 बजे तक ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष नियंत्रण रहेगा और जरूरत के अनुसार डायवर्जन लागू किया जाएगा।

इन सड़कों पर रहेगा असर

मैच के दौरान बहादुरशाह जफर मार्ग, आसफ अली रोड, गुरु नानक चौक और दिल्ली गेट से जेएलएन मार्ग की ओर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। राजघाट से जेएलएन मार्ग, तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक आसफ अली रोड और आईटीओ से दिल्ली गेट तक बहादुरशाह जफर मार्ग पर जाम की आशंका जताई गई है।

इन समयों में इन रास्तों से बचें

10, 16 और 18 फरवरी: सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक।

13 फरवरी और 1 मार्च: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक।

12 फरवरी: शाम 6 बजे से रात 11:30 बजे तक।

स्टेडियम में प्रवेश के लिए गेट व्यवस्था

गेट 1 से 8: दक्षिणी हिस्सा, प्रवेश बहादुरशाह जफर मार्ग से रहेगा।

गेट 10 से 15: पूर्वी हिस्सा, प्रवेश जेएलएन मार्ग से रहेगा।

गेट 16 से 18: पश्चिमी हिस्सा, प्रवेश पेट्रोल पंप के पास से होगा।

पार्किंग के लिए जरूरी नियम

लेबल लगे वाहनों के लिए माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड के नीचे मुफ्त पार्किंग की सुविधा दी गई है। कार की विंडस्क्रीन पर पार्किंग लेबल और वाहन नंबर होना अनिवार्य है। बिना लेबल वाले वाहनों को स्टेडियम के पास प्रवेश नहीं मिलेगा। ट्रैफिक पुलिस ने दर्शकों से मेट्रो और बस का ज्यादा इस्तेमाल करने को कहा है। दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन गेट 4 और 5 और आईटीओ मेट्रो स्टेशन गेट 3, 4 और 5 स्टेडियम के सबसे नजदीकी स्टेशन हैं। सुरक्षा कारणों से लैपटॉप, कैमरा, हेलमेट, पावर बैंक, बैग, पानी की बोतल, खाने-पीने का सामान, लाइटर, माचिस और किसी भी प्रकार के हथियार ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मैच के दिन बहादुरशाह जफर मार्ग, जेएलएन मार्ग और रिंग रोड के आसपास गलत पार्किंग करने वाले वाहनों को टो किया जाएगा और नियमों के तहत कार्रवाई होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों पर बढ़ेगा टैक्स, ट्रकों को अब देने होंगे 2600 की जगह 4000 रुपये

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों को अब ज्यादा चार्ज देना होगा। Supreme Court ने ग्रीन टैक्स बढ़ाने...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...