back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Operation Ajay हुआ सफल, इजराइल से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी देश के लिए गर्व का क्षणः भाजपा

New Delhi: भारतीय जनता पार्टी ने इजराइल से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी को पूरे देश के लिए गर्व का क्षण बताया है। PM मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार देश के लोगों के लिए चौबीसों घंटे काम करती है।

नई दिल्ली, हि.स.। भारतीय जनता पार्टी ने इजराइल से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी को पूरे देश के लिए गर्व का क्षण बताया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आज यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में ‘ऑपरेशन अजय’ पर कहा कि इजराइल में युद्ध के दौरान जो भारतीय फंसे हुए हैं, उनके प्रति एक संवेदनशील और मजबूत सरकार ठोस कदम उठा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार देश के लोगों के लिए चौबीसों घंटे काम करती है।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन अजय के तहत आज 212 नागरिक सुरक्षित भारत लौटे। ये पूरे भारत के लिए गौरवान्वित करने का समय था। इजराइल से लौटे लोगों ने भारत आकर राहत की सांस ली है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

गौरव भाटिया ने कहा- मोदी दुनिया के सबसे बड़े नेता के रूप में उभरे हैं

गौरव भाटिया ने कहा कि ऐसे समय में किसी राष्ट्र की ताकत और नेता के चरित्र की परीक्षा होती है। आज भारत मजबूती से हर स्थिति में अपने लोगों का समर्थन करता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया के सबसे बड़े नेता के रूप में उभरे हैं और इस पर कोई विवाद नहीं कर सकता। जब भी कोई अभूतपूर्व संकट या युद्ध होता है, तो सभी राष्ट्र भारत की ओर देखते हैं, न केवल एक स्टैंड के लिए, बल्कि समाधान के लिए भी।

भारत सरकार अपने नागरिकों की मदद के लिए तैयार

उन्होंने बताया कि भाजपा की सरकार जब केंद्र में बनी, उसके बाद 2015 में करीब 6,700 नागरिक यमन से सुरक्षित भारत लाए गए। 2016 में सूडान युद्ध के दौरान ऑपरेशन संकट मोचन चलाकर 160 नागरिकों को सुरक्षित वापस लाया गया। 2021 में अफगानिस्तान से 800 से अधिक नागरिकों को भारत वापस लाया गया।

यूक्रेन-रूस संकट के दौरान ऑपरेशन गंगा के तहत 22,500 नागरिकों को सुरक्षित भारत लाया गया। 2023 में ऑपरेशन कावेरी चलाकर 4,097 लोग वापस लाए गए, जिसमें 3,961 भारतीय थे और 136 अन्य देशों के नागरिक थे। अब ऑपरेशन अजय के तहत आज 212 लोगों को वापस ले कर आए हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली टॉलीगंज सीट को मिनी मुंबई के नाम से भी जाना जाता है। यह वह सीट...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...