back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi News: PM मोदी ने दुनिया को दिया शांति का संदेश, आतंकवाद को बताया मानवता का दुश्मन

New Delhi: प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली में आयोजित पार्लियामेंट 20 का आगाज किया और दुनिया को शांति का संदेश देते हुए कहा कि वर्तमान समय विकास और कल्याण का है और यह शांति बिना संभव नहीं है।

नई दिल्ली, हि.स.। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में आयोजित पार्लियामेंट 20 का आगाज किया और दुनिया को शांति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय विकास और कल्याण का है और यह शांति बिना संभव नहीं है। साथ ही उन्होंने आतंकवाद को लेकर एक बार फिर विश्व को चेताया की यह मानवता के विरुद्ध सबसे बड़ा अपराध है और इस पर दोहरे मानदंड नहीं होने चाहिए।

शांति के लिए मिलकर प्रयास करना होगा

प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया की सबसे अमीर अर्थव्यवस्था वाले जी-20 देश के संसदीय प्रतिनिधिमंडल को यहां यशोभूमि द्वारका में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत की 5000 साल पुरानी सभ्यता और उसमें बसे लोकतंत्र का परिचय कराया। उन्होंने बताया कि हजारों साल पहले भी हमारे यहां संवाद वा चर्चा के माध्यम से जनहितेषी व्यवस्था काम करती थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया में चल रहे रूस-यूक्रेन और इसराइल-हमास संघर्ष के बीच अपने शांति संदेश में कहा कि संकट भरी दुनिया किसी के हित में नहीं है। शांति के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।

प्रधानमंत्री ने भारतीय संसद पर हुए आतंकी हमले का किया ज़िक्र

प्रधानमंत्री ने इस बात का उल्लेख किया कि आज शाम दुनिया भर से आए संसदीय प्रतिनिधिमंडल भारत की संसद की यात्रा करेंगे और वहां स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को श्रद्धांजलि देंगे। साथ ही उन्होंने यहां आतंकवाद की उस घटना का भी जिक्र किया जिसमें भारतीय संसद पर आतंकियों ने हमला किया था। इसी क्रम में उन्होंने आतंकवाद के खतरे के प्रति दुनिया को आगाह कराया।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर दुख व्यक्त किया कि दुनिया अभी तक आतंकवाद की परिभाषा पर आम सहमति नहीं बन पाई है। उन्होंने कहा कि इस रवैया का फायदा मानवता के दुश्मन उठा रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...