back to top
24.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अक्षर पटेल की चोट ने बढ़ाई चिंता, 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से टीम इंडिया में खतरे की घंटी?

टी20 के दौरान गेंदबाजी करते समय अक्षर पटेल की बाएं हाथ की उंगली में चोट लग गई, जिसके बाद वे मैदान से बाहर चले गए। अब टी20 वर्ल्ड कप के उपकप्तान अक्षर की चोट ने टीम इंडिया की चिंता बढ़ा दी है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल की चोट ने भारतीय खेमे की परेशानी बढ़ा दी है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच नागपुर में बुधवार, 21 जनवरी को खेले गए पहले टी20 मैच के दौरान अक्षर गेंदबाजी करते समय चोटिल हो गए। फील्डिंग के दौरान डेरिल मिचेल के शॉट को रोकने की कोशिश में गेंद उनके बाएं हाथ की तर्जनी उंगली के ऊपरी हिस्से पर जा लगी, जिससे तुरंत खून निकलने लगा।

चोट लगने के वक्त अक्षर अपने ओवर की सिर्फ तीन गेंदें ही फेंक पाए थे। चूंकि वह बाएं हाथ के गेंदबाज हैं, ऐसे में उंगली की चोट गंभीर मानी जा रही है। दर्द बढ़ने के कारण वह ओवर पूरा किए बिना ही मैदान छोड़कर बाहर चले गए। उनके ओवर की शेष तीन गेंदें अभिषेक शर्मा ने डालीं। अक्षर का इस तरह मैदान से बाहर जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि चोट कितनी गंभीर है और क्या इसका असर उनके लंबे क्रिकेट करियर, खासकर 2026 टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों पर पड़ सकता है। फिलहाल टीम मैनेजमेंट और फैंस उनकी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

अक्षर को टी20 विश्व कप के लिए बनाया गया है उपकप्तान 

अक्षर पटेल को आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है, ऐसे में उनकी चोट ने टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, फिलहाल इस मामले में बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अक्षर को लगी चोट कितनी गंभीर है और उन्हें मैदान से कितने समय तक दूर रहना पड़ सकता है। 

टी20 में भारत का दमदार प्रदर्शन

नागपुर में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाते हुए न्यूजीलैंड को शिकस्त दी और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 238 रन बनाए, जो टी20 क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ उसका अब तक का सबसे बड़ा स्कोर रहा। इस बड़े स्कोर की नींव अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने रखी। उन्होंने महज 35 गेंदों में 84 रन ठोक दिए, जिसमें 5 चौके और 8 लंबे छक्के शामिल थे। उनकी तेजतर्रार बल्लेबाजी ने मैच का रुख पूरी तरह भारत के पक्ष में कर दिया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम दबाव में नजर आई और 20 ओवर में 7 विकेट पर 190 रन ही बना सकी। कीवी टीम की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने संघर्ष करते हुए 40 गेंदों में 78 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 6 छक्के शामिल रहे, लेकिन उनकी यह कोशिश जीत के लिए नाकाफी साबित हुई। गौरतलब है कि सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला 23 जनवरी, रविवार को खेला जाएगा, जहां न्यूजीलैंड वापसी की कोशिश करेगा, जबकि भारत बढ़त मजबूत करने उतरेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने मसूरी में धूमधाम से अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सात फेरे लिए। अब...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵