back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Iran-US Tension: जंग का काउंटडाउन शुरु ! ईरान के जवाब से भड़के ट्रंप, बोले-दुनिया के नक्शे से मिटा दूंगा

ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तीखे बयान से हालात और बिगड़ गए हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तीखे बयान से हालात और बिगड़ गए हैं। एक इंटरव्यू में ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो पूरा देश तबाह हो सकता है। उनके इस बयान के बाद ईरान अमेरिका के बीच तनाव फिर चरम पर पहुंच गया है।

”कुछ भी हुआ तो अंजाम गंभीर होगा”

ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा कि अगर ईरान से कोई भी उकसावे वाली घटना हुई तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने दोहराया, “मैं पहले ही चेतावनी दे चुका हूं। अगर कुछ भी हुआ, तो पूरा देश तबाह हो जाएगा। ईरान की ओर से पूरी जंग (ऑल-आउट वॉर) की चेतावनी मिलने पर ट्रंप ने बेहद आक्रामक जवाब दिया। उन्होंने कहा, “अगर कुछ भी हुआ, तो हम उन्हें दुनिया के नक्शे से मिटा देंगे।” यह बयान ऐसे वक्त आया है जब ट्रंप पहले भी ईरान में सत्ता परिवर्तन की बात कर चुके हैं।

ईरान की खुली चेतावनी

ट्रंप के बयान पर ईरान ने भी सख्त प्रतिक्रिया दी है। ईरानी सेना के प्रवक्ता जनरल अबोलफज़ल शेखरची ने कहा कि अगर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ कोई कदम उठाया गया तो ईरान जवाबी कार्रवाई करेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “हम सिर्फ हाथ नहीं काटेंगे, बल्कि उनकी पूरी दुनिया जला देंगे। एक अन्य इंटरव्यू में ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई पर निजी टिप्पणी करते हुए उन्हें बीमार इंसान” कहा और आरोप लगाया कि वे देश को ठीक से नहीं चला पा रहे हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान को अपने लोगों की हत्या बंद करनी चाहिए। ईरान में चल रहे प्रदर्शनों के दौरान बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ है। एक मानवाधिकार संस्था के अनुसार अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है और बड़ी संख्या में गिरफ्तारियां हुई हैं। हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।

क्यों भड़के प्रदर्शन?

ईरान में प्रदर्शन दिसंबर के आखिरी हफ्ते में शुरू हुए थे। इसकी मुख्य वजह बढ़ती महंगाई और ईरानी मुद्रा की गिरती कीमत बताई जा रही है। लोग सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और बदलाव की मांग कर रहे हैं। वहीं, ईरानी सरकार इन प्रदर्शनों के लिए अमेरिका और इजरायल को जिम्मेदार ठहरा रही है। ट्रंप और ईरान की तीखी बयानबाज़ी ने हालात को बेहद संवेदनशील बना दिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप ने उठाया बड़ा कदम, दुनिया भर के आयात पर 10% नया शुल्क किया लागू

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । अमेरिका की न्यायपालिका से झटका मिलने के तुरंत बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी व्यापार नीति को लेकर सख्त रुख...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...