back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोलंबो में तनावपूर्ण स्थिति, राजपक्षे समर्थकों ने प्रदर्शनकारियों पर किया हमला

कोलंबो, 9 मई (आईएएनएस)। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में सोमवार को तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई हैं। प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे से अपना पद छोड़ने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर हमला होने की खबर सामने आई है। आरोप है कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे लोगों पर राजपक्षे के नेताओं और उनके समर्थकों ने हमला किया है। कोलंबो में प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास, टेंपल ट्रीज पर एकत्र हुए राजपक्षे समर्थकों ने महिंदा राजपक्षे से अपनी सीट पर बने रहने का आग्रह किया और बाद में प्रदर्शनकारियों पर हमला बोल दिया। प्रदर्शनकारियों में एक बौद्ध पुजारी भी शामिल था, जो काफी समय से प्रदर्शन कर रहा था। एक हफ्ते से ज्यादा समय से चल रहे प्रदर्शन में राजपक्षे से पद छोड़ने की मांग की जा रही थी। राजपक्षे के समर्थकों ने आसपास मौजूद झोपड़ियों में आग लगा दी, जहां कुछ लोग भूख हड़ताल पर बैठे थे। इसके बाद, राजपक्षे समर्थक गॉल फेस ग्रीन में राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के कार्यालय के सामने विरोध स्थल पर चले गए, जहां एक महीने से अधिक समय से शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा है। यहां भी उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर हमला किया और उनका सारा सामान नष्ट कर दिया। इस दौरान पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आजादी के बाद से सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंकाई लोगों को भोजन, दवा, ईंधन रसोई गैस के साथ-साथ घंटों बिजली कटौती समेत कई आवश्यक वस्तुओं की भारी कमी से जूझना पड़ रहा हैं। –आईएएनएस पीके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...