back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चूड़ा-दही भोज पर नहीं पहुंचे तेजस्वी, तेजप्रताप ने कसा तंज, कहा- हो सकता है उन्हें जयचंदो ने घेर रखा हो

चूड़ा-दही भोज में तेजस्वी यादव के शामिल न होने पर तेजप्रताप यादव ने तंज कसते हुए कहा कि शायद उन्हें जयचंदों ने घेर रखा है, जबकि लालू यादव के आने को उन्होंने सबसे बड़ा आशीर्वाद बताया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में भाई-भाई के बीच बयानबाजी एक बार फिर चर्चा में है। जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने चूड़ा-दही भोज में तेजस्वी यादव के शामिल न होने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। तेजप्रताप ने कहा कि उन्होंने खुद 13 जनवरी को तेजस्वी यादव को भोज का निमंत्रण देने के लिए संपर्क किया था, लेकिन वे कार्यक्रम में नहीं आए। इस पर तंज कसते हुए तेजप्रताप ने कहा, हो सकता है उन्हें जयचंद ने घेर रखा हो।

कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि कार्यक्रम में पहुंचे

तेजप्रताप यादव ने साफ कहा कि उनके लिए सबसे बड़ी बात यह रही कि उनके पिता और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव कार्यक्रम में पहुंचे और उन्हें आशीर्वाद मिला। उन्होंने कहा, पिता आ गए, इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है। उनका आशीर्वाद हमारे लिए सबसे अहम है। तेजप्रताप ने यह भी बताया कि चूड़ा-दही भोज में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई नेता शामिल हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी निमंत्रण भेजा गया था और कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि कार्यक्रम में पहुंचे।

राजनीति में नए सियासी संकेत के तौर पर देखा जा रहा है

इस दौरान तेजप्रताप यादव ने बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि लालू यादव की असली पार्टीजनशक्ति जनता दल है। उन्होंने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को सलाह दी कि वे राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का विलय जनशक्ति जनता दल में कर दें। तेजप्रताप का यह बयान बिहार की राजनीति में नए सियासी संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

”बीजेपी समेत कई राजनीतिक दलों से ऑफर मिले हैं”

तेजप्रताप यादव ने यह भी दावा किया कि उन्हें बीजेपी समेत कई राजनीतिक दलों से ऑफर मिले हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे क्या करना है, इसका फैसला वे खुद करेंगे। उन्होंने कहा, जो भी बिहार के हित में काम करेगा और जनता के लिए ईमानदारी से काम करेगा, जनशक्ति जनता दल उसका साथ देगी।

”जनशक्ति जनता दल पूरी मजबूती से मैदान में उतरेगी”

पार्टी के भविष्य को लेकर तेजप्रताप यादव ने कई बड़े ऐलान भी किए। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारेगी। इसके अलावा दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव और बिहार में होने वाले विधान परिषद (MLC) चुनाव में भी जनशक्ति जनता दल पूरी मजबूती से मैदान में उतरेगी।

तेजप्रताप यादव ने जनशक्ति जनता दल का गठन किया था

गौरतलब है कि आरजेडी से निकाले जाने के बाद तेजप्रताप यादव ने जनशक्ति जनता दल का गठन किया था। उन्होंने इसी पार्टी के सिंबल पर महुआ सीट से बिहार विधानसभा 2025 का चुनाव भी लड़ा था, हालांकि उन्हें जीत नहीं मिल सकी। बावजूद इसके, तेजप्रताप लगातार सक्रिय बयानबाजी और राजनीतिक गतिविधियों के जरिए खुद को सियासी मंच पर बनाए हुए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

नीतीश कुमार की कुर्सी पर चिराग पासवान की होगी ताजपोशी? कार्यकर्ताओँ ने की CM बनाने की मांग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में इस समय हलचल मची हुई है। इस हलचल का कारण नीतीश कुमार का वह फैंसला है जो...
spot_img

Latest Stories