back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महाराष्ट्र में फिर गरमा गया राजनीतिक पारा, मंत्री नितेश राणे के विवादित बयान से फैली हलचल

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने वसई में रैली में विवादित बयान देते हुए एक विशेष समुदाय को निशाना बनाया और आई लव मोहम्मद कहने वालों को पाकिस्तान भेजने की बात कही।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने वसई में आयोजित एक चुनावी रैली में एक बार फिर विवादित बयानबाजी कर राजनीतिक पारा बढ़ा दिया। राणे ने अपने भाषण में एक विशेष समुदाय को ‘हरा सांप’ कहकर निशाना साधा और आई लव मोहम्मद कहने वालों को पाकिस्तान भेजने की बात कही। उनके इस बयान ने राज्य में सियासी और सामाजिक हलचल पैदा कर दी है।

”कोई भी हरा सांप आपकी तरफ गंदी नजर से नहीं देख सकता”

महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने वसई में आयोजित एक चुनावी रैली में एक बार फिर विवादित बयान देकर सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने कहा,कोई भी हरा सांप आपकी तरफ गंदी नजर से नहीं देख सकता। इतनी ताकत से आपके साथ खड़े रहेंगे। हिंदुओं के त्योहार में कोई भी मस्ती करने की कोशिश करेगा तो उसे वापस सरेंडर करना पड़ेगा।

”जय श्रीराम बोलने वाला ही हमें शहर में दिखाई देना चाहिए”

नितेश राणे ने अपने बयान में यह भी कहा कि महाराष्ट्र की सरकार हिंदुत्ववादी सोच वाली है और मुख्यमंत्री तथा मेयर का चुनाव भी हिंदुत्ववादी सोच वाले ही करेंगे। उन्होंने रैली में कहा,जय श्रीराम बोलने वाला ही हमें शहर में दिखाई देना चाहिए। बाकी ‘आई लव मोहम्मद’ वाले पाकिस्तान भेज दिए जाएं। उनके इस बयान ने विपक्ष और समाज के कई वर्गों में नाराजगी पैदा कर दी।

”सभी हिंदू मतदाताओं को एकजुट होना चाहिए”

नितेश राणे का यह बयान सामाजिक और धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को एकजुट रहना होगा और मुंबई का मेयर हिंदू और मराठी होना चाहिए। उनके अनुसार, इस बार महायुति की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी हिंदू मतदाताओं को एकजुट होना चाहिए।

नितेश राणे की बयानबाजी अक्सर विवाद पैदा करती है

विश्लेषकों का कहना है कि नितेश राणे लगातार ऐसे बयान देकर चुनावी माहौल गरम करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले भी नितेश राणे कई बार विवादित बयानबाजी कर सुर्खियों में रह चुके हैं। उन्होंने उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा था कि उनके वोट का मतलब पाकिस्तान में बैठे उनके अब्बा को वोट देना है। नितेश राणे की यह बयानबाजी बार-बार सुर्खियों में रहती है और अक्सर विवाद पैदा करती है।

बीजेपी अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति में जुटी

राजनीतिक दलों और समाज के कई वर्गों ने उनके बयान की कड़ी निंदा की है। विपक्षी नेता और नागरिक समाज के संगठन इसे सामाजिक सौहार्द और धार्मिक सौहार्द के खिलाफ करार दे रहे हैं। कुछ विश्लेषक इसे आगामी मुंबई महानगरपालिका चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं, जहां बीजेपी अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति में जुटी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

महाराष्ट्र विधानसभा में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026 पेश, जबरन शादी से जन्मे बच्चे का धर्म मां के मूल धर्म से होगा तय

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Maharashtra में इन दिनों विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इसी दौरान सरकार ने सदन में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...