back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी के खिलाफ शुक्रवार को मऊ पुलिस ने लुक आउट नोटिस (देश छोड़कर जाने पर पाबंदी) जारी किया है। भारत की सभी सीमाओं पर इसकी सूचना भेज दी गई।

मऊ,एजेंसी। माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी के खिलाफ शुक्रवार को मऊ पुलिस ने लुक आउट नोटिस (देश छोड़कर जाने पर पाबंदी) जारी किया है। भारत की सभी सीमाओं पर इसकी सूचना भेज दी गई अफसा पर पुलिस ने 25 हजार तो गाजीपुर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उनके गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई है।

अफसा पर गाजीपुर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया

क्षेत्राधिकारी नगर धनंजय मिश्रा ने जानकारी के देते हुए बताया कि आईएस-191 का सरगना माफिया मुख्तार अंसारी काफी समय से जेल में बंद है। उसके काली कमाई को उसकी पत्नी द्वारा चलाया जाता है। अफसा ने दो फर्मों की रजिस्ट्रेशन कराया, जो एक मऊ में तो दूसरा गाजीपुर से संचालित होता था। विकास कंस्ट्रक्शन के नाम से मऊ में फर्म का रजिस्ट्रेशन हुआ था, जिसका मालिकाना हक मुख्तार के दो साले हैं। उस फर्म के जरिए दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के रैनी गांव में कुछ सरकारी व दलितों की जमीन को अपने दबंगई के माध्यम से लिखवाई थी। उसी जमीन पर भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) का गोदाम बनाकर करोड़ों रुपया सालाना किराया आता था। इसकी सूचना जब प्रशासन को लगी तो प्रशासन ने जांच करा कर कब्जा मुक्त कराया और मुख्तार अंसारी की पत्नी व सालों को खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया।

मुख्तार अंसारी की पत्नी व सालों को खिलाफ गैंगस्टर एक्ट

क्षेत्राधिकारी नगर के अनुसार मुख्तार के जेल में रहने के दौरान सभी फर्म का संचालन उसकी बीवी आफसा करती है इस बात का डॉक्यूमेंट्री सबूत है। एक साल से फरार चल रही है। पुलिस कई बार दबिश दे चुकी। न्यायालय द्वारा कई बार कार्रवाई हुई, लेकिन वह ना तो आत्मसमर्पण की और न ही गिरफ्तारी दी। पुलिस को शक है कि भारत से विदेश भाग सकती हैं, इसीलिए पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘भाड़े के पहलवानों से अखाड़ा नहीं जीत सकते’ संजय निषाद ने अखिलेश यादव के 100 विधायक वाले ऑफर पर किया हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के 100 विधायक लाकर मुख्यमंत्री बनने के ऑफर पर...
spot_img

Latest Stories

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...