back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्वामी की बेटी बोलीं, जनता जिसको आशीर्वाद देगी वही जीतेगा

लखनऊ, 11 मार्च(आईएएनएस)। भाजपा सांसद व सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की पुत्री संघमित्रा मौर्य ने कहा कि जनता जिसको आशीर्वाद वही जीतेगा। पत्रकारों से बातचीत में संघमित्रा ने कहा, जनता जिसको अपना आशीर्वाद देगी, जनता जो चाहेगी वही होगा, जो जनता की बात नहीं मानेगा उसे जनता बाहर कर देगी। जनता को निर्णय मान्य है। आज प्रचंड बहुमत से सरकार बनी है वह पहले से तय था। मोदी जी की योजनाएं जो गांव, गांव घर-घर पहुंची हैं, उसका लाभ मिलेगा, यह सबको पता था। सपा प्रत्याशी और अपने पिता स्वामी प्रसाद मौर्य की हार से दुखी हैं? संघमित्रा मौर्य ने इसके जवाब में कहा, मैं ने पहले ही कहा कि हार और जीत एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। मैं खुद दो बार हार चुकी हूं। मैं ही क्या पिता जी ने भी लंबा संघर्ष किया है। हार का मुंह देखा है। संघर्ष के सफर में हमने दोनों पहलू देखा है, जनता का फैसला हृदय से स्वीकार करते हैं। अपने पिता के चुनाव हारने पर कहा कि शायद वो जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। उन्होंने कहा कि भाजपा में रहते हुए मैंने कभी उनके लिए प्रचार नहीं किया। योगी सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य यूपी चुनाव के पहले सपा में शामिल हो गए। वह फाजिलनगर से सपा के प्रत्याशी थे पर उन्हें हार मिली। फाजिलनगर सीट पर 3 मार्च को मतदान होना था। इसके एक दिन पहले संघमित्रा ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर अपने पिता के काफिले पर हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति में मैंने वही किया जो एक पुत्री को करना चाहिए था। मैंने इस हमले के लिए भाजपा को दोषी नहीं ठहराया है। ज्ञात हो कि यूपी विधानसभा चुनाव में जहां भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है तो वहीं चुनाव से ठीक पहले योगी सरकार से इस्तीफा देकर सपा खेमे में गए स्वामी प्रसाद मौर्य को करारी हार का सामना करना पड़ा है। –आईएएनएस विकेटी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Jamuria Seat पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानें किसके पक्ष में है सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Jamuria Seat विधानसभा...

Virat Kohli और Anushka Sharma ने किया Dhurandhar 2 का शानदार रिव्यू, शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) के...

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में वेज खाने में मीट मिलने पर बवाल, प्रशासन ने होटल को किया सील

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵