back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rajasthan Election: जानें कब जारी होगी कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची? CM गहलोत ने की सोनिया गांधी से मुलाकात

New Delhi: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज कहा कि 18 अक्टूबर तक राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है।

नई दिल्ली, हि.स.। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज कहा कि 18 अक्टूबर तक राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है। गहलोत आज दिल्ली में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

इस मौके पर गहलोत ने कहा कि 18 अक्टूबर के आसपास कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई। इस दौरान हम राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के नामों पर निर्णय लिया। उसके बाद उम्मीदवारों की सूची जारी होगी।

राजस्थान में जाति आधारित जनगणना कराई जाएगी

गहलोत ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस पुन: सरकार बनाने जा रही है। राज्य की जनता कांग्रेस की योजनाओं से खुश है। वह पुन: कांग्रेस को मौका देने के मूड में है। उन्होंने कहा कि जब वह दिल्ली आते हैं तो कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से मुलाकात करते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं। इसी क्रम में वह आज उनसे मिले थे।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में भी हिस्सा लिया था। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ यह बात दोहराई थी कि राजस्थान में जाति आधारित जनगणना कराई जाएगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मजदूरों को पहले मिलेगा सिलेंडर, 3 महीने की खपत से तय होगा अगला सिलेंडर, जानिए क्या है ये नई गैस पॉलिसी जो दिल्ली में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। नई पॉलिसी के तहत अब गैस का...
spot_img

Latest Stories

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵