back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RJ Election: उदयपुर में BJP की बगावत खत्म, उपमहापौर पारस सिंघवी ने पार्टी को बताया सर्वाेपरि

Udaipur: विस सीट पर BJP प्रत्याशी ताराचंद जैन का विरोध कर रहे उपमहापौर पारस सिंघवी ने चर्चाओं को विराम देते हुए बयान जारी किया है और कहा- उनकी वजह से पार्टी को नुकसान हो, ऐसा कभी नहीं हो सकता।

उदयपुर, हि. स.। उदयपुर शहर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी ताराचंद जैन का विरोध कर रहे उपमहापौर पारस सिंघवी ने सारी चर्चाओं को विराम देते हुए बयान जारी किया है कि वे पार्टी के कार्यकर्ता हैं और उनकी वजह से पार्टी को नुकसान हो, ऐसा कभी नहीं हो सकता।

दोनों नेता एक साथ नजर आए

दरअसल, प्रत्याशी घोषित होने के साथ ही उन्होंने विरोध शुरू कर दिया था और उनके समर्थकों के साथ उन्होंने शहर में रैली भी निकाली थी। इस बीच, उनके निर्दलीय या अन्य किसी दल से जुड़कर चुनाव लड़ने की चर्चाएं चल पड़ी थीं, लेकिन गुरुवार देर रात प्रत्याशी ताराचंद जैन के साथ उनका फोटो और बयान सामने आया। इस फोटो में अंदरखाने नाराज माने जा रहे प्रमोद सामर भी प्रत्याशी ताराचंद जैन के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

सिंघवी ने अपने बयान में कहा कि जिसका बाल्यकाल संघ की शाखा में व्यतीत हुआ हो वह व्यक्ति देश विरोधी गतिविधियों में कैसे सम्मिलित हो सकता है। वे सपने में भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में नहीं गए। पार्टी हित को निजी स्वार्थ से ऊपर समझ कर कार्य किया है।

आपसी मतभेद भुलाए

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है जो पूरी तरह लोकतंत्र में विश्वास करती है। पार्टी हर कार्यकर्ता को अपनी भावना व्यक्त करने से पूरी तरह स्वतंत्र रखती है और उन्होंने भी इसी अधिकार के तहत उदयपुर विधानसभा से विधायक पद पर अपनी दावेदारी प्रस्तुत की थी एवं टिकट नहीं मिलने पर अपना विरोध जताया था, लेकिन वे कभी ऐसा कार्य नहीं करेंगे जिससे पार्टी को किसी भी प्रकार से कोई नुकसान हो।

कार्यकर्ताओं और हजारों समर्थकों के आदेश के चलते उन्होंने अपनी भावनाओं को पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों को अवगत कराया। सभी ने उन्हें संगठन को सर्वोपरि रखने की बात कही। वे वरिष्ठ पदाधिकारी के आदेश को शिरोधार्य करते हुए पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे।

समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं का किया आभार प्रकट

सिंघवी ने कहा कि पार्टी उनके प्राण में बसी हुई है जिस दिन प्राण छूटेंगे उस दिन यह पार्टी छूटेगी। सिंघवी ने अपने समर्थको एवं कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा है कि पार्टी निर्णय को सर्वाेपरि मानते हुए अपने मार्ग में आगे बढ़ाना है। उन्होंने अपने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस मुश्किल घड़ी में जिस प्रकार सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें संबल प्रदान किया, उसके लिए वे जीवन भर आभारी रहेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...