back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP Election: BJP-Congress में दो सगे भाईयों के बीच धर्म-कर्म नहीं सत्ता की लड़ाई, क्या तीसरे को मिल सकता है लाभ

Narmadapuram: नर्मदापुरम में BJP कांग्रेस ने 2 सगे भाई 74 वर्षीय बड़े भाई गिरिजाशंकर शर्मा एवं 73 वर्षीय डॉ. सीताशरण शर्मा को आपस में लड़वा कर तीसरे को जीत का मौका दिया है।

नर्मदापुरम, हि.स.। नर्मदापुरम में भाजपा कांग्रेस ने दो सगे भाईयों को आपस में लड़वा कर तीसरे को जीत का मौका दिया है। चौथेपन के अंतिम पड़ाव पर दो सगे भाई 74 वर्षीय बड़े भाई गिरिजाशंकर शर्मा एवं 73 वर्षीय डॉ. सीताशरण शर्मा के बीच धर्म-कर्म की लड़ाई नहीं, बल्कि पद की लड़ाई से नर्मदापुरम का हर व्यक्ति झुलस रहा है कि अगर किसी एक का साथ पकड़ा या छोड़ा तो न जाने क्या परिणाम भुगतने पड़े, इसलिये जनमानस अपने आप को तन, मन से इन भाईयों के साथ बताने को विवश है, वहीं इस सच से जनता ने भी दूरी बना ली है परिणामस्वरूप जनता का मानस किसी तीसरे के पक्ष में चौकानेवाले निर्णय देने को तैयार लग रहा है।

परिवार की लड़ाई चुनावी अखाड़े में आई

मरूस्थलरूपी भाजपा में मृगमरीचिका की तरह सम्मान तलाश रहे पण्डित गिरिजाशंकर शर्मा एक चातक की तरह स्वातिबूंद को तरस गए और स्वयं भाजपा के कद्दावर नेता सरताजसिंह की तरह आभास किया कि भाजपा में रहते वे गुम गये है, तब अपनी पहचान बनाने के लिए 300 के लगभग वाहनों का कारवा नर्मदापुरम से राजधानी शक्ति प्रदर्शन के रूप में ले कांग्रेस मेंं शामिल हुए, पर इन तीन सौ वाहनों में तीन ऐसे भाजपाईयों के नाम सामने नहीं आ सके जो उनके साथ कांग्रेस में शामिल हुए, हां उनका पुत्र वैभव शर्मा जरूर कांगेस में प्रदेश सचिव बनकर सम्मानित हुए।

कांग्रेस से टिकिट मिलने पर पिता गिरिजाशंकर शर्मा व पु़त्र वैभव शर्मा अपने-अपने अनुयायियों सहित छोटे भाई के खिलाफ जंग की शुरूआत कर चुके है। ये दोनों पिता पुत्र भाजपा विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा से आदर्श और उसूलों में उतने ही दूर हो गये, जितने दूर भाजपा में उनका सम्मान था। इस चुनाव में एक ओर पिता के साथ पुत्र है तो दूसरी ओर चाचा जिन्हें छोटे कक्काजी कहते है के साथ उनके भतीजे पियूष शर्मा कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे है, पर किसका निशाना किसकी ओर है यह जनता समझ नहीं पा रही है, इसलिये परिवार की लड़ाई में वे स्वयं को असंयमित एवं झुलसा पा रही है।

इतिहास क्या कहता है?

नर्मदापुरम से पूर्व हुशंगशाह की पहचान होशंगाबाद नगर में जब 1951-52 में मध्य प्रदेश की पहली विधानसभा के लिये चुनाव हुए थे उस समय ये दोनों प्रत्याशी 5 वर्ष की उम्र के बालक थे, तब इस परिवार के जनक नगर के लाडले कक्काजी कानूनविद पण्डित रामलाल शर्मा जी सहित 11 प्रत्याशी विधानसभा चुनाव मैदान में थे, तब कुल 52524 मतदाताओं में 21722 मतदाताओं ने दिनांक 27 मार्च 1952 को मतदान कर कांग्रेस के नन्हेलाल भूरेलाल को 10896 मत देकर विधायक चुना और शर्मा जी 2601 मत पा सके।

इसी क्रम में वर्ष 1957 की विधानसभा के लिये संपन्न हुए चुनावों में कुल 47175 मतदाताओं में से 20283 मतदाताओं ने 25 फरवरी 1957 को अपने मताधिकार का प्रयोग करके नन्हेलाल भूरेलाल विश्वकर्मा को विधायक चुना, जबकि रामलाल शर्मा जी 4893, जिनवर दास फौजदार 2848 नारायणप्रसाद जवाहरलाल 1046 मतदान प्राप्त कर सके।

तब हमारे पूर्वजों ने पण्डित रामलाल शर्मा जी को दो बार विधायकी से वंचित किया, प्रतिफल में इस नगर ने उनके पुत्रों को 35 साल तक विधायक रखा, पर इस बार जनता कुछ ज्यादा ही सावधान रहकर चुप्पी साधे है जिसमें कांग्रेस एवं भाजपा के प्रत्याशी सगे भाईयों के बीच पद की लड़ाई में अपना कर्तव्य पालन कर भ्रात धर्म की स्थापना करने को तत्पर होंगे जो इस परिवार द्वारा एक सौ साल से अधिक समय से प्रतिवर्ष रामलीला महोत्सव द्वारा चरित्र निर्माण की शिक्षा नगरजनों को दी है, उस शिक्षा की सार्थकता एवं विधानसभा के रहवासियों की बौद्धिकता का संदेश कहीं तीसरे को जिताकर तो नहीं देगा, जो विधानसभा परिणाम आने के दिन 3 दिसम्बर को पता चल सकेगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...