back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

किसान आंदोलन: लाल किले पर चढ़ने वाला जसप्रीत गिरफ्तार

नई दिल्ली, 22 फरवरी (हि.स.)। गणतंत्र दिवस पर हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने स्वरूप नगर इलाके से जसप्रीत सिंह उर्फ सन्नी को गिरफ्तार किया है। 29 वर्षीय जसप्रीत सिंह तलवारबाजी करने वाले मनिंदर सिंह के साथ लाल किला गया था। वहां पर वह हाथ में तलवार लहराता हुआ देखा गया था। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, लाल किला हिंसा मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कुछ दिन पहले स्वरूप नगर निवासी मनिंदर सिंह उर्फ मोनी को गिरफ्तार किया था। उसे स्पेशल सेल ने पकड़कर क्राइम ब्रांच के हवाले किया था। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया था कि वह अपने साथ पांच अन्य लोगों को लेकर दो बाइक से लाल किला गया था। इनमें स्वरूप नगर का रहने वाला जसप्रीत सिंह भी शामिल था। 29 वर्षीय जसप्रीत सिंह लाल किले पर उसके साथ मौजूद था और वहां पर तलवार लहराते हुए भी देखा गया था। पुलिस के अनुसार, फुटेज की मदद से पुलिस ने उसकी पहचान करने के बाद उसकी तलाश में छापेमारी शुरू की। इस बीच एक गुप्त सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभी तक 26 जनवरी हिंसा मामले में 145 से ज्यादा आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

छोटे मामलों में अब नहीं होगी जेल नहीं: जानिए क्या है जन विश्वास बिल… जो लोकसभा में हुआ पेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की कानूनी व्यवस्था को आसान...

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले...

सोशल मीडिया पर छाया Kiara Advani का ग्लैमरस लुक, बॉडीकॉन ड्रेस में किया कातिलाना पोज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara...

Nepal PM: बालेन शाह के हाथ आई नेपाल की कमान, प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नेपाल में राजनीतिक परिवर्तन का नया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵