back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RJ Election: किसी को पाला बदलते ही फटाफट मिल गया टिकट, तो कुछ पार्टी बदलने के बाद भी रह गए खाली हाथ

Jaipur: इस बार विस में कई ऐसे नेता मैदान में हैं जो कांग्रेस व BJP में रहे हैं लेकिन इस समय एक-दूसरे दलों में जाकर चुनाव लड़ रहे हैं। कई नेताओं ने BSP से चुनाव जीता जो अब कांग्रेस व BJP में चले गए।

जयपुर, हि.स.। राजनीति में भविष्य बनाने के लिए नेताओं की निष्ठा अब पार्टियों में कम रही है। यही कारण है कि वह चुनाव लड़ने के लिए किसी भी दल में चले जाते हैं। इस बार विधानसभा में कई ऐसे नेता मैदान में हैं जो कांग्रेस व भाजपा में रहे हैं लेकिन इस समय एक-दूसरे दलों में जाकर चुनाव लड़ रहे हैं। कई नेताओं ने बसपा से चुनाव जीता जो अब कांग्रेस व भाजपा में चले गए। कुछ ऐसे भी है जो पाला बदलने के बाद भी खाली हाथ ही रहे है।

पार्टियों की अदला-बदली

अलवर ही नहीं प्रदेश की कई सीटों पर ऐसा गणित देखा जा रहा है। राजस्थान में कई सीटों पर तो ऐसे खिलाड़ी उतारे गए जो कुछ घंटों पहले दूसरे दलों के थे लेकिन टिकट के लिए उन्हें अपने घर में पार्टियां ले आईं। अलवर शहर से प्रत्याशी अजय अग्रवाल पहले भाजपा के टिकट से नगर परिषद के सभापति बने और बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए। अब वे कांग्रेस के टिकट से शहर प्रत्याशी हैं।

कठूमर से भाजपा के प्रत्याशी रमेश खींची पहले कांग्रेस के टिकट पर एक बार प्रधान और दो बार विधायक रह चुके हैं, इस बार भाजपा के टिकट से मैदान में हैं। तिजारा से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान खान चार दिन पहले तक बसपा के प्रत्याशी थे और अगले ही दिन कांग्रेस के हो गए। कांग्रेस से तिजारा से चुनाव लड़ रहे हैं। राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ से भाजपा के प्रत्याशी बन्नाराम मीणा पिछले चुनाव में बसपा से मैदान में उतरे थे।

यहां से वहां

धौलपुर के बाड़ी से वर्तमान विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा दो दिन पहले भाजपा में शामिल हुए और भाजपा से टिकट मिल गया। बाड़मेर से भाजपा सांसद रहे कर्नल सोनाराम को कांग्रेस में शामिल होने के छह घंटे बाद ही कांग्रेस ने गुढ़ा मालानी से टिकट दे दिया। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले प्रशांत परमार को कांग्रेस ज्वाइन करने के 6 घंटे बाद ही बाड़ी से टिकट मिल गया। भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुई मनीषा को कांग्रेस ज्वाइन करने के 6 घंटे बाद खेतड़ी से टिकट मिल गया।

बसपा छोड़कर कांग्रेस में आने वाले विधायक वाजिब अली, जोगेंद्र सिंह अवाना और लाखन सिंह को कांग्रेस ने टिकट दे दिया। अजमेर के किशनगढ़ से भाजपा से हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए विकास चौधरी को कांग्रेस ने टिकट दिया है। धौलपुर शहर की वर्तमान भाजपा विधायक शोभा रानी कुशवाहा को कांग्रेस ने इस बार टिकट दिया है।

पिछली भाजपा सरकार में मंत्री रहे सुरेंद्र गोयल को कांग्रेस ने पाली के जैतारण से मैदान में उतारा है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाले शिवचरण कुशवाहा को भाजपा ने धौलपुर से प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस की टिकट से लोकसभा चुनाव लड़ने वाली ज्योति मिर्धा को भाजपा ने नागौर से प्रत्याशी बनाया है।

सत्ता की लड़ाई

किशनपोल से भाजपा का टिकट नहीं मिलने के बाद माना जा रहा था कि ज्योति खंडेलवाल को किशनपोल से प्रत्याशी बनाया जा सकता है। अंतिम सूची जारी हुई तो सूची में चंद्र मनोहर बटवाड़ा का नाम था। सोमवार को पूरा समय घर पर ही बीता। समर्थकों का कहना है कि टिकट का आश्वासन दिया गया था।

इससे पूर्व सूची जारी होने के बाद ज्योति खंडेलवाल ने सोशल मीडिया पर भी अपना दर्द जाहिर किया था। गौरतलब है कि ज्योति खंडेलवाल ने कांग्रेस में किशनपोल, हवामहल और विद्याधर नगर से टिकट के लिए दावेदारी की थी, लेकिन किशनपोल से अमीन कागजी को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Shibpur Seat पर TMC का रहा है दबदबा, 2026 चुनाव में क्या बरकरार रहेगा गढ़?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शिबपुर विधानसभा सीट (Shibpur Seat) एक अहम और चर्चित सीट मानी जाती है। हावड़ा जिले में...
spot_img

Latest Stories

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को...

फिल्म Ramayana से सामने आया Ranbir Kapoor का राम अवतार, Alia Bhatt ने भी शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...

Shibpur Seat पर TMC का रहा है दबदबा, 2026 चुनाव में क्या बरकरार रहेगा गढ़?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शिबपुर...

April 2026 Car Launches: कार लवर्स के लिए खुशखबरी, इस महीने लॉन्च होंगी कई दमदार गाड़ियां

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 ऑटोमोबाइल बाजार के लिए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵