back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजनांदगांव : चेकिंग के दौरान चारपहिया वाहन में मिली 95 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित शराब

राजनांदगांव, 21 फरवरी (हि.स.)। जिले की सीमा पर सुरगी के समीप एक गाड़ी से रविवार को फिर मध्यप्रदेश निर्मित शराब पकड़ाई है। आरोपितां से पूछताछ की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुरगी के समीप चेकिंग के दौरान और मुखबिर की सूचना पर बाहर से आने वाली गाड़ियों की लगातार चेकिंग की जा रही थी। इसमें टाटा कम्पनी की गाड़ी से 90 से 95 पेटी मध्यप्रदेश की शराब जब्त की गई है और आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों से पूछताछ पर पता चला है कि वह यह शराब अन्य जिले में ले जा रहे थे। बताया जा रहा है कि गाड़ी में चालक और परिचालक बैठा हुए थे, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में बड़ा खुलासा होने की संभावना है। इसके पहले भी सुरगी थाना अंतर्गत गत 26 जनवरी को शराब की खेप पकड़ाई थी। इसमें लगभग 200 पेटी मध्यप्रदेश की शराब बरामद की गई थी। इसमें भी तीन से चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था। इसमें एक बड़ा गैंग भिलाई का था,जो मध्यप्रदेश से शराब लाकर अन्य जिलों में बेचता था। मध्यप्रदेश से आने वाली अवैध शराब का कारोबार इतना बढ़ गया है कि शहर सहित जिले भर की बीयर बारों में मध्यप्रदेश की शराब आसानी से मिल रही है। इसकी कीमत छत्तीसगढ़ की शराब से 50 से 100 रुपये कम है। इससे छत्तीसगढ़ सरकार को राजस्व का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज चंदेल

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Mrunal Thakur ने की Ranveer Singh की तारीफ, उनको बताया अपना लकी चार्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन...

Share Market Today: खुलते ही दौड़ा शेयर बाजार, Sensex 2674 अंक चढ़कर खुला, Nifty भी मजबूत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव...

Gold Petrol-Diesel Price Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते? जानिए सोने-चांदी का ताजा हाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की...

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵