back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महिला प्रधान प्रत्याशी के घर समर्थकों ने नाबालिग पुत्री के साथ की छेड़खानी,गिरफ्तार

ललितपुर, 08 अप्रैल (हि.स.)। ललितपुर जनपद के थाना जाखलौन के एक ग्राम में समर्थक ने प्रधान पद महिला प्रत्याशी के घर सो रही नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। थाना जाखलौन अंतर्गत एक ग्राम में प्रधान पद महिला प्रत्याशी रात साढ़े आठ बजे घर के अंदर परिजनों व समर्थकों के साथ बैठकर चुनावी रणनीति बना रही थी। तभी मौके का फायदा उठाकर समर्थक बनकर आए एक 26 वर्षीय युवक ने झोपड़ी में बहनों के साथ सो रही प्रत्याशी की 10 वर्षीय बेटी के साथ बुरी नियत से गलत हरकत करते हुए रेप का प्रयास करने लगा। बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनकर सभी लोग वहां पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग निकला। महिला प्रत्याशी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धार 376, एससीएसटी एक्ट व पॉस्को के तहत मामला दर्ज कर लिया। इधर महिला प्रत्याशी ने बताया कि वह बुधवार शाम को ही ब्लॉक से नामांकन दाखिल करके घर में पहुंची थी और समर्थकों के साथ बैठकर आगामी रणनीति तैयार कर रहे थे। तभी युवक ने यह हरकत कर दी। पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/कुन्दन

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...

Akshay Kumar ने Rajpal Yadav को क्याें किया साइड? अब एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार Akshay Kumar इस...

RCB vs SRH मैच से पहले होने वाली IPL Opening Ceramony रद्द, BCCI ने किया कंफर्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 की शुरुआत...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵