back to top
27.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi: STPI-TII की अनौखी पहल, लीप अहेड पहल का 30 शहरों में होगा विस्तार; स्मार्ट सिटी की ओर कदम बढ़ाएगा भारत

New Delhi: सॉफ्टवेर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और इंडस एंटरपेन्योर (टीआईई) दिल्ली-एनसीआर के संयुक्त अभियान लीप अहेड पहल को 30 शहरों तक ले जाया जाएगा।

नई दिल्ली, हि.स.। सॉफ्टवेर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और इंडस एंटरपेन्योर (टीआईई) दिल्ली-एनसीआर के संयुक्त अभियान लीप अहेड पहल को 30 शहरों तक ले जाया जाएगा। इसका मकसद देश में टेक स्टार्टअप्स को बढ़ावा देना है।

मेंटरशिप और सह-निवेश

एसटीपीआई के महानिदेशक अरविन्द कुमार ने कहा है कि यह पहल दो चीजों पर केंद्रित है। वह हैं-मेंटरशिप और सह-निवेश। दिल्ली के अलावा भुवनेश्वर, विजयवाडा और चंडीगढ़ में भी लीप अहेड स्टार्टअप सम्मलेन भविष्य में आयोजित किए जाएंगे। टीआईई दिल्ली-एनसीआर के प्रेसिडेंट अलोक मित्तल ने कहा कि हम तीन माह में 75 कंपनियों की मेंटरिंग करेंगे और उनमें से लगभग 15 के लिए फंड की व्यवस्था करेंगे। इस पहल को 30 से अधिक शहरों तक ले जाया जाएगा।

लीप अहेड शिखर सम्मलेन

राजधानी में आयोजित लीप अहेड शिखर सम्मलेन में लीप अहेड पहल का शुभारंभ इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन गत दिवस कर चुके हैं। एस. कृष्णन का मानना है कि ‘लीप अहेड पहल भारत में उद्यमियों के लिए उपलब्ध अवसरों और संभावनाओं पर जोर देने के मामले में बेहद सामयिक है। शिखर सम्मेलन के दौरान बिल्ड फॉर भारत आईओटी चैलेंज के विजेताओं को सम्मानित किया गया और 20 स्टार्टअप्स को नेक्स्टजेन टेक्नोलॉजी फंड-1 से कुल मिलाकर 6.1 करोड़ का फंड दिया गया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...