back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

करवाचौथ पर परिणीति चोपड़ा की खास झलक, खूबसूरत जूतियों ने खींचा ध्यान, यूं छिपाया बेबी बंप

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने अपने करवाचौथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में परिणीति पिंक सूट में और राघव ब्लू शर्ट में नजर आ रहे हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने करवाचौथ बेहद खास अंदाज में मनाया। परिणीति ने इस मौके की खूबसूरत तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं, जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं। पिंक कलर के सूट और यलो दुपट्टे में सजी परिणीति बेहद खूबसूरत लग रही थीं। खास बात यह रही कि उन्होंने इस पारंपरिक लुक में अपना बेबी बंप बेहद स्टाइलिश ढंग से छिपाया। बता दें कि परिणीति चोपड़ा अभी प्रेग्नेंट हैं और जल्द मां बनने वाली हैं। 

करवाचौथ पर राघव चड्ढा भी बिल्कुल ट्रेडिशनल टच में नजर आए। स्काय ब्लू शर्ट, ब्लैक पैंट और हाफ जैकेट में वे परिणीति के साथ सादगी भरे अंदाज़ में दिखे। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पहली स्लाइड में परिणीति छलनी से चांद और फिर राघव को देखती हैं, जो करवाचौथ की परंपरा का भावुक पल होता है। एक और चीज जिसने फैंस का ध्यान खींचा, वो थीं परिणीति की खासतौर पर डिजाइन की गई एथनिक जूतियां, जो उनके आउटफिट से मैच कर रही थीं। बताया जा रहा है कि ये जूतियां खास ऑर्डर पर डिजाइन की गई थीं।

परिणीति की करवाचौथ पोस्ट में खास जूतियों ने बटोरी सुर्खियां

सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्‍ट की गई दूसरी तस्वीर में राघव, पत्नी परिणीति के हाथों की मेहंदी को निहारते नजर आ रहे हैं। तीसरी स्लाइड में वो फोटो दिखती है जिसे करवाचौथ पर राघव चड्ढा का खास तोहफा माना जा रहा है। दरअसल, इस तस्वीर में परिणीति ने खास डिजाइन की गई जूतियां दिखाई हैं, जिनके पीछे ‘P❤  R’ और दोनों की शादी की तारीख 24 सितंबर 2024 अंकित है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए परिणीति ने लिखा, “मेरा चांद – मेरा प्यार। हैप्पी करवाचौथ, राघव चड्ढा।”

राघव-परिणीति ने मनाया तीसरा करवाचौथ, फैंस ने दी ढेरों शुभकामनाएं

कमेंट सेक्शन में लोग परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं और दोनों को करवाचौथ की शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें, यह परिणीति और राघव का तीसरा करवाचौथ था। कभी यह कहने वाली परिणीति कि वह किसी राजनेता से शादी नहीं करेंगी, उन्हें राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा से प्यार हो गया। इसके बाद 24 सितंबर 2023 को दोनों ने उदयपुर के ‘द लीला पैलेस’ में शादी की। उनकी वेडिंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं और राघव चड्ढा को फैंस ने देश का चहेता जीजू बना दिया था।

दुपट्टे से छिपाया बेबी बंप

बता दें कि परिणीति चोपड़ा प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत के साथ ही प्रेग्नेंसी की घोषणा भी की थी। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के शो में राघव चड्ढा ने भी यह हिंट दिया था कि वह देश को जल्द बड़ी खुशखबरी देने वाले हैं। करवाचौथ की तस्वीरों में परिणीति ने दुपट्टे से अपना बेबी बंप स्टाइलिश तरीके से छिपाया, लेकिन कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने इस करवाचौथ को उनके लिए खास बताया। वर्क फ्रंट की बात करें तो परिणीति पिछली बार फिल्म ‘चमकीला’ में नजर आई थीं, जबकि उनकी अगली फिल्म ‘कैप्सूल गिल’ होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...