back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने देशवासियों को दी परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया की बधाई

नई दिल्ली, 3 मई ( आईएएनएस )। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया की बधाई देते हुए सभी के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की है। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार सुबह देशवासियों को परशुराम जयंती की बधाई देते हुए ट्वीट कर लिखा, देशवासियों को परशुराम जयंती की ढेरों बधाई। भगवान परशुराम दया और करुणा के साथ ही अपने शौर्य और पराक्रम के लिए पूजनीय हैं। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर सभी के जीवन में समृद्धि की कामना करते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा , आप सभी को अक्षय तृतीया की ढेरों शुभकामनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि यह विशेष दिन सभी के जीवन में समृद्धि लाए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भगवान परशुराम को युगों-युगों तक मानवजाति के लिए प्रेरणा का केंद्र बताते हुए ट्वीट कर कहा, समस्त देशवासियों को परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। अपने तप व पराक्रम से समाज में समता और न्याय की स्थापना करने वाले भगवान परशुराम के आदर्श युगों-युगों तक मानवजाति की प्रेरणा का केंद्र रहेंगे। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सभी के उत्तम स्वास्थ्य, उन्नति और संपन्नता की कामना करते हुए अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा, सभी को अक्षय तृतीया के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। मां लक्ष्मी सभी के जीवन को उत्तम स्वास्थ्य, उन्नति और संपन्नता से परिपूर्ण करें, ऐसी प्रार्थना करता हूं। –आईएएनएस एसटीपी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵