back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाजपा संसदीय दल की बैठक में संसद से गायब रहने वाले सांसदों को पीएम मोदी ने दी कड़ी नसीहत,सक्रिय भागीदारी करने का निर्देश

नई दिल्ली, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। भाजपा संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के सभी सांसदों को संसद में उपस्थित रहकर विधायी कार्यो में सक्रिय भागीदारी करने का निर्देश दिया। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने सभी सांसदों को संसद में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि बार-बार बच्चों की तरह आप लोगों को एक ही बात कहना ठीक नहीं है । उन्होंने कहा कि आप लोग अपने-अपने व्यवहार में परिवर्तन लाइए, नहीं तो परिवर्तन हो जाता है। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी सांसदों को संसद के शीतकालीन सत्र के बाद अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में जाकर जिलाध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों के साथ संवाद करने और उन्हें चाय पर चर्चा के लिए बुलाने को कहा तो तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वो 14 दिसंबर को वाराणसी में अपने संसदीय क्षेत्र के जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों को चाय पर बुलाएंगे। भाजपा संसदीय दल की बैठक के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सांसदों को सांसद खेल स्पर्धा, सांसद तंदुरुस्त बाल स्पर्धा, सूर्य नमस्कार स्पर्धा का आयोजन करने के साथ-साथ अपने -अपने क्षेत्रों में रहने वाले पद्म पुरस्कार विजेताओं के संपर्क में रहने और उनके साथ निरंतर संवाद करने का भी निर्देश दिया। –आईएएनएस एसटीपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

शर्मिला टैगोर ने दी थी व्हीलचेयर में बाहर निकलने की सलाह, लेकिन सैफ ने क्यों ठुकराया सुझाव, जानिए पूरी कहानी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने उस खौफनाक रात की दास्तान बयां की है जब एक चाकूधारी हमलावर ने उनके घर...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵