back to top
19.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीसीआई के जांच के आदेश से जोमैटो पर बिकवाली का दबाव, इस साल अब तक शेयर के दाम 41 फीसदी टूटे

नयी दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के जांच के आदेश से मंगलवार को जोमैटो पर बिकवाली का दबाव बना रहा और कंपनी के शेयर ढाई फीसदी से भी अधिक लुढ़क गये। इस साल की शुरूआत से अब तक कंपनी के शेयरों में 41 फीसदी की गिरावट आयी है। कंपनी के खिलाफ नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरआईए)ने सीसीआई में शिकायत दर्ज कराई थी। एनआरआईए ने आरोप लगाया था कि जोमैटो और स्विगी गैर प्रतिस्पर्धी कारोबारी प्रैक्टिस में संलिप्त हैं और ये रेस्टोरेंट पार्टनर से काफी अधिक कमीशन लेते हैं। सीसीआई ने इस मामले की सुनवाई के बाद सोमवार को महानिदेशक से इसकी जांच कराने का आदेश दिया। महानिदेशक को निश्चित समय में इसकी रिपोर्ट सीसीआई को सौंपनी है। जोमैटो ने बीएसई को इसकी सूचना देते हुये कहा है कि वह सीसीआई की जांच में सहयोग करेगी। उसने साथ ही दावा किया है कि उसका कारोबारी मॉडल प्रतिस्पर्धा कानूनों का उल्लंघन नहीं करता है। –आईएएनएस एकेएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...