back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

किसी को भी यूक्रेन से लौटने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा: मंत्री

तिरुवनंतपुरम, 23 फरवरी (आईएएनएस)। विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने बुधवार को कहा कि यूक्रेन में हुए घटनाक्रम को देखते हुए भारतीयों को वापस लौटने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा। मुरलीधरन ने कहा, मोदी सरकार ने जो आश्वासन दिया है वह सुरक्षा है, हमारे लोगों की चिंता सबसे ऊपर है, चीजों का आकलन किया जाएगा और उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में भारत के करीब 18,000 छात्र और 2,000 अन्य लोग हैं। मुरलीधरन ने कहा, उन सभी को वहां भारतीय दूतावास में पंजीकरण करने के लिए कहा गया है, इसलिए जरूरत पड़ने पर दूतावास के अधिकारी उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जहां कई चिंतित माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे वापस आएं, यूक्रेन से आम धारणा यह है कि छात्र वापस लौटने के इच्छुक नहीं हैं। विदेश राज्य मंत्री ने कहा, हम सभी को आश्वस्त करते हैं कि इस मुद्दे पर भारत सरकार सबसे आगे रहेगी और अगर कोई स्थिति बनती है, तो समय पर हस्तक्षेप किया जाएगा। –आईएएनएस एकेके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...