back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पटना के गांधी मैदान पहुंचकर नीतीश ने दी ईद की मुबारकवाद

पटना, 3 मई (आईएएनएस)। बिहार में रमजान के पाक महीने के बाद मंगलवार को ईद की धूम देखी जा रही है। राज्य के सभी मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंच रहे हैं। पटना के गांधी मैदान में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर ईद के मौके पर नमाज अदा कर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। इस मौके पर बच्चों में खासा उल्लास देखने को मिला। उन्होंने भी अपनी उम्र के लोगों से गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी ईद के मौके पर गांधी मैदान पहुंचे और बिहार सहित देश के लोगों खासकर इस्लाम धर्म के मानने वालों को ईद की मुबारकबाद दी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजधानी पटना स्थित गांधी मैदान में आयोजित नमाज में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि दो सालों तक लोग यहां कोविड के चलते नहीं आ पाए। उन्होंने आगे कहा कि खुशी है कि ईद पर दोबारा बड़ी संख्या में लोग यहां आए हैं। बिहार और देश आगे बढ़े और भाईचारा बना रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को ईद के मुबारक मौके पर फुलवारी शरीफ के प्रसिद्ध खानकाह-ए-मुजीबिया और इमारत-ए-शरिया भी पहुंचे और ईद की मुबारकबाद पेश की। अन्य जिलों में भी ईद-उल-फितर के पर्व को धूमधाम से मनाया जा रहा है। पटना की विभिन्न मस्जिदों में भी ईद की नमाज पढ़ी गई और लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। राज्य के गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और दरभंगा समेत पूरे राज्य में लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। ईद को लेकर राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जगह-जगह सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। –आईएएनएस एमएनपी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

नए साल 2026 की शुरुआत ऐसे करें, इन खास मैसेज-शायरियों के साथ अपनों को दें बधाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नया साल हमेशा नई उम्मीद, नई ऊर्जा और नई शुरुआत लेकर आता है। साल 2025 ने हर किसी के जीवन...
spot_img

Latest Stories

Jamuria Seat पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानें किसके पक्ष में है सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Jamuria Seat विधानसभा...

Virat Kohli और Anushka Sharma ने किया Dhurandhar 2 का शानदार रिव्यू, शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) के...

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में वेज खाने में मीट मिलने पर बवाल, प्रशासन ने होटल को किया सील

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵