back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में शराबबंदी लागू करने में नेपाल करेगा सहयोग

मोतिहारी, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में लागू शराबबंदी कानून को कड़ाई से पालन करवाने में अब पड़ोसी देश नेपाल भी मदद करेगा। इसके तहत सीमा क्षेत्रों में नेपाल सहयोग करेगा। अधिकारिक सूचना के मुताबिक, सीमा प्रबंधन विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के आदेशानुसार भारत-नेपाल जिला स्तरीय सीमा समन्वय समिति की मंगलवार को रक्सौल में हुई बैठक में यह सहमति बनी है। समन्वय समिति की इस बैठक में पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक, पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष, पुलिस अधीक्षक, बगहा, कुमार गोरख यादव, पुलिस अधीक्षक, बेतिया, उपेंद्र नाथ वर्मा सहित कई अधिकारी शामिल थे। नेपाल की ओर से बैठक में सीडीओ, परसा नेपाल अशोक कुमार ढकाल, पुलिस अधीक्षक, परसा नेपाल भीम कांत पौडेल सहित कृष्ण बहादुर कटुवल ,सीडीओ बारा नेपाल दिलीप सिंह देउवा, पुलिस अधीक्षक, बारा नेपाल के साथ-साथ अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी गण शामिल हुए । इस बैठक में मुख्य रूप से भारत नेपाल सीमा को सु²ढ़ बनाने को लेकर चर्चा हुई। नेपाल में होने वाले चुनाव को लेकर वहां के अधिकारियों से सीमा सुरक्षा को लेकर आवश्यक चर्चा भी की गयी है। बैठक में बिहार में लागू शराबबंदी को सफल बनाने के लिए नेपाल प्रशासन से अपेक्षित सहयोग पर चर्चा की गयी है ताकि सीमा पार से शराब की तस्करी न हो। बैठक में बॉर्डर से अलग-अलग समस्याओं के साथ-साथ बाढ़, अपराध नियत्रंण, कस्टम, एसएसबी, इमिग्रेशन के अधिकारियों को आ रही समस्याओं पर भी चर्चा की गयी। बैठक में हुयी चर्चा और लिये गये फैसले की कॉपी अधिकारिक तौर पर एक दूसरे को सौंपी गयी। –आईएएनएस एमएनपी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

200MP कैमरा वाला Samsung Galaxy S24 Ultra हुआ 36 हजार रुपये सस्ता, यहां मिल रही शानदार डील; जानिए कैसे उठाएं पूरा फायदा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच...

DC vs GT: दिल्ली में रनों की बरसात तय, किसका होगा पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में Delhi Capitals और...

Mrunal Thakur ने की Ranveer Singh की तारीफ, उनको बताया अपना लकी चार्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन...

Share Market Today: खुलते ही दौड़ा शेयर बाजार, Sensex 2674 अंक चढ़कर खुला, Nifty भी मजबूत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव...

Gold Petrol-Diesel Price Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते? जानिए सोने-चांदी का ताजा हाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की...

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵