back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वीआईपी के मुकेश सहनी का चिराग को लेकर छलका दर्द, कहा, उनकी यूज एंड थ्रो की रही है नीति

पटना, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने सोमवार को लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान के बहाने भाजपा पर निशाना साधा है। चिराग के दिल्ली स्थित सरकारी आवास खाली कराने को लेकर उन्होंने भाजपा को घेरते हुए कहा कि भाजपा की नीति ही यूज एंड थ्रो की रही है। एनडीए से निकाले जाने पर सहनी लगातार भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। सहनी ने कहा कि आखिर एक साल पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया था और आज उनकी ही पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया गया। सहनी ने कहा कि चिराग पासवान के पिता आज भी दलितों के दिलों में बसते हैं और आज उनके पुत्र और पत्नी को बेघर कर दिया गया। चिराग खुद कह रहे हैं कि उन्हें तो घर खाली करना ही था, लेकिन बेइज्जत कर घर से निकाला गया। रामविलास पासवान की तस्वीर घर के बाहर फेंक दी गई। बिहार के पूर्व मंत्री ने कहा कि हमारे साथ क्या हुआ, यह सबको पता है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता तक पहुंचने के लिए किसी का यूज तो करते हैं, लेकिन जब वह अपना हक मांगते हैं तो उन्हें फेंक देते हैं। बिहार के बोचहा विधानसभा उपचुनाव में वीआईपी अकेले चुनाव मैदान में उतरी है। भाजपा भी यहां चुनाव लड़ रही है। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

200MP कैमरा वाला Samsung Galaxy S24 Ultra हुआ 36 हजार रुपये सस्ता, यहां मिल रही शानदार डील; जानिए कैसे उठाएं पूरा फायदा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच...

DC vs GT: दिल्ली में रनों की बरसात तय, किसका होगा पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में Delhi Capitals और...

Mrunal Thakur ने की Ranveer Singh की तारीफ, उनको बताया अपना लकी चार्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन...

Share Market Today: खुलते ही दौड़ा शेयर बाजार, Sensex 2674 अंक चढ़कर खुला, Nifty भी मजबूत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव...

Gold Petrol-Diesel Price Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते? जानिए सोने-चांदी का ताजा हाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की...

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵