back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आत्मनिर्भर भारत पैकेज से एमएसएमई क्षेत्र को मिला सबसे अधिक लाभ: पीएम मोदी

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) क्षेत्र को आत्मनिर्भर भारत पैकेज से सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस का जवाब देते हुए, उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे क्षेत्र थे, जिन पर अधिक ध्यान केंद्रित किया गया था और ये एमएसएमई हैं जो प्रमुख रोजगार प्रदान करते हैं, जबकि दूसरा क्षेत्र कृषि है। पीएम मोदी ने कहा, एमएसएमई क्षेत्र उन क्षेत्रों में से एक है, जिसे प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) की सरकारी योजना से अधिकतम लाभ मिला है और अब भारत एक अग्रणी मोबाइल निमार्ता है और हम निर्यात में भी प्रगति कर रहे हैं। एमएसएमई द्वारा बनाए गए इंजीनियरिंग सामानों ने मौजूदा निर्यात संख्या में बहुत बड़ा योगदान दिया है। इस सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने यह भी तय किया है कि 200 करोड़ रुपये से कम का टेंडर सिर्फ भारतीयों के लिए ही उपलब्ध होगा और इससे एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में स्थापित रक्षा गलियारे (कॉरिडोर) रक्षा खरीद की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। रोजगार सृजन पर बोलते हुए, मोदी ने कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के पे-रोल में हालिया वृद्धि ने संकेत दिया है कि लॉकडाउन खुलने के बाद नौकरियों में वृद्धि हुई है और हायरिंग (नौकरियों के लिए भर्ती) दोगुनी हुई है। उन्होंने कहा, कुल एक करोड़ 20 लाख ईपीएफओ के तहत नामांकित थे, जिसमें लगभग 65 लाख 25 साल से कम उम्र के हैं, इसका मतलब है कि यह उनकी पहली नौकरी है, जबकि नैसकॉम ने कहा है कि 2017 के बाद विनिर्माण क्षेत्र में वृद्धि के कारण लगभग 27 लाख नौकरियां दी गईं हैं। यूनिकॉर्न के बारे में बात करते हुए, मोदी ने कहा कि यूनिकॉर्न की कुल संख्या पिछले एक साल में सबसे अधिक रही है और यह अब तक यूनिकॉर्न की कुल संख्या से भी अधिक दर्ज की गई है। कृषि क्षेत्र पर उन्होंने कहा कि वास्तव में कोरोना काल में किसानों ने बंपर फसल का उत्पादन जारी रखा और सरकार ने भारी मात्रा में अनाज की खरीद भी की। रोजगार पैदा करने के लिए विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर समान ध्यान दिया गया। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र ने भरपूर गेहूं और चावल की फसलों का उत्पादन किया है और सरकार ने इन फसलों को बढ़े हुए एमएसपी पर भी खरीदा है, जहां पैसा सीधे उनके खाते में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से स्थानांतरित किया गया है। मुद्रास्फीति (महंगाई) के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका में मूल्य वृद्धि 40 साल के उच्चतम स्तर पर है, ब्रिटेन में यह 30 साल के उच्चतम स्तर पर है, लेकिन हमने महामारी के बावजूद मूल्य वृद्धि को रोकने की कोशिश की है। पीएम मोदी ने कहा, अगर आप इसकी तुलना यूपीए से करेंगे तो आपको पता चल जाएगा कि मूल्य वृद्धि क्या है। यूपीए के तहत, यह दोहरे अंकों (डबल डिजिट) में थी। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵