back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कार्यकर्ता अपने अनुशासित व्यवहार से दें संघ का परिचय : टोंक

– महाकुंभ में तैनात होने वाले स्वयंसेवकों को दिलाया सेवा संकल्प हरिद्वार, 08 अप्रैल (हि.स.)। मां गंगा की सेवा करने का मौका हर किसी को नहीं मिलता। महाकुम्भ में रहकर जन सेवा करने का जो मौका स्वयंसेवकों को मिला है, वह सौभाग्य से मिला है। इस सेवा का फल कुम्भ स्नान से भी अधिक फलदाई है। यह विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संघचालक सूर्य प्रकाश टोंक ने कुम्भ मेला यातायात व्यवस्था में जाने वाले स्वयंसेवकों के सेवा संकल्प कार्यक्रम में व्यक्त किये। टोंक ने कहा कि संघ का स्वभाव ही सेवा है। अब तक हजारों मौकों पर संघ के स्वयंसेवक प्रतिकूल परिस्थितियों में समाज सेवा के लिए सड़कों पर उतरे हैं, लेकिन यह पहला ऐसा मौका है जब अनुकूल परिस्थियों में सेवा के लिए स्वयंसेवक मोर्चे पर तैनात हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ में पूरे देश से जो समाज यहां आने वाला है, यह वही समाज है, जिसे संगठित करने के लिए संघ वर्षों से प्रयासरत है। हमारे द्वारा किया गया काम जो श्रद्धालु देखेगा एवं महसूस करेगा, उसे पूरे जीवनभर याद रखेगा। उन्होंने कहा कि यह केवल अपनी ही नहीं संगठन की भी प्रतिष्ठा का सवाल है। प्रत्येक कार्यकर्ता पर संगठन की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्वयंसेवकों से कहा कि अपने अनुशासित व्यवहार से संघ का परिचय दें। कार्यक्रम के बारे में प्रांत प्रचारक युद्धवीर ने बताया कि पूरे प्रदेश के गांव और शहर से कार्यकर्ता निःस्वार्थ भाव से समाज सेवा के लिए यहां आए हैं। प्रत्येक स्वयंसेवक स्वेच्छा से कुंभ सेवा के लिए तैयार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि हमारे किसी भी व्यवहार से किसी को नुकसान न हो। इसके लिए हम सभी को शांति, संयम, अनुशासन से कार्य करना है और अपने अधिकारी की प्रत्येक आज्ञा का पालन करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बाल्मीकि आश्रम के पीठाधीश्वर महंत मानदास महाराज ने कहा कि सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। संघ के स्वयंसेवक बिना भेदभाव के समाज सेवा के लिए संकल्पित रहते हैं। देश, धर्म, समाज की सेवा करने से ही परम मोक्ष की प्राप्ति होती है। इससे पूर्व; क्षेत्र संघसंचालक ने सभी कार्यकर्ताओं को मां गंगा को साक्षी मानकर संकल्प दिलाया कि वह कुंभ ड्यूटी के दौरान पूर्ण निष्ठा से समाज की सेवा करेंगे। इस मौके पर महंत मानदास महाराज का शॉल ओढ़ाकर सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन नगर प्रचार प्रमुख अमित शर्मा ने किया। इस मौके पर सक्षम के संयुक्त सचिव डा. संतोष क्रलेती, पश्चिम क्षेत्र के संगठन मंत्री चन्द्रशेखर, संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पद्म सिंह, प्रांत शरीरिक प्रमुख सुनील तिवारी, नैनीताल विभाग प्रचारक नरेन्द्र, पौड़ी विभाग प्रचारक चन्द्रशेखर, कुंभ शिविर प्रमुख प्रभात मदन, जिला संघसंचालक कुंवर रोहिताश, नगर संघसंचालक डॉ.यतीन्द्र नाग्यान, जिला प्रचारक अमित कुमार, जिला कार्यवाह अकिंत, जिला व्यवस्था प्रमुख अनिल गुप्ता, संपर्क प्रमुख अमित शर्मा, अभिषेक जमदग्नि, अमित त्यागी, प्रवीण शर्मा, रितिक सहित करीब 1200 स्वयंसेवक उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर...

UP Board Result 2026: कॉपी जांच में देरी से लटका रिजल्ट, जानें कब आएंगे नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP...

Jamuria Seat पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानें किसके पक्ष में है सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Jamuria Seat विधानसभा...

Virat Kohli और Anushka Sharma ने किया Dhurandhar 2 का शानदार रिव्यू, शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) के...

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में वेज खाने में मीट मिलने पर बवाल, प्रशासन ने होटल को किया सील

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵